{"_id":"6318ac9bcdda7615994a841f","slug":"zeel-sony-merger-nclt-directs-zee-to-call-shareholders-meeting-fixed-for-october-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ZEEL-Sony Merger: एनसीएलटी ने जी को शेयरधारकों की बैठक बुलाने का दिया निर्देश, 14 अक्तूबर की तारीख तय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ZEEL-Sony Merger: एनसीएलटी ने जी को शेयरधारकों की बैठक बुलाने का दिया निर्देश, 14 अक्तूबर की तारीख तय
Wed, 07 Sep 2022 08:07 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 07 Sep 2022 08:07 PM IST
सार
ZEEL-Sony Merger: जी एंटरटेनमेंट को एनसीएलटी से मिले निर्देश में 14 अक्तूबर 2022 की शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य आडियो-विजुअल माध्यम से कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों की बैठक बुलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Sony and Zee
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ZEEL (Zee Entertainment Enterprises Limited) को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रस्तावित विलय समझौते पर चर्चा के लिए 14 अक्तूबर को शेयरधारकों की बैठक बुलाने को कहा है। सात सितंबर को कंपनी की ओर से रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
शेयरधारकों के साथ बैठक में विलय प्रस्ताव को दी जा सकती है मंजूरी
कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसे एनसीएलटी की ओर से यह निर्देश आज ही प्राप्त हुआ है। एनसीएलटी से मिले निर्देश में 14 अक्तूबर 2022 की शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य आडियो-विजुअल माध्यम से कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों की बैठक बुलाने को कहा गया है। कहा गया है कि शेयरधारकों के साथा प्रस्तावित इस बैठक में विलय प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। अगर सबकुछ सही रहा तो इसे मंजूरी दे दी जाएगी। बता दें कि एनसीएलटी का यह आदेश कल्वर मैक्स इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रस्तावित मर्जर को बीएसई और एनएसई से मंजूरी मिलने के करीब एक महीने बाद आया है। बता दें कि ZEEL और सोनी ग्रुप की ओर से बीते वर्ष 22 सितंबर को अपने विलय का एलान किया गया था।
विज्ञापन
पुनीत गोयनका विलय के बाद भी एमडी और सीईओ बने रहेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जी इंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच इस प्रस्ताव विलय को ZEEL के बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी। जानकारी के अनुसार इस विलय के बाद भी पुनीत गोयनका नई कंपनी के एमडी और सीईओ बने रहेंगे। सोनी इंटरटेनमेंट विलय के बाद कंपनी में 157.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। जानकारों के मुताबिक यह निवेश कंपनी के ग्रोथ पर खर्च किया जाएगा। विलय के बाद कंपनी में सोनी पिक्चर्स की मेजॉरिटी शेयर होल्डिंग होगी और भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी के रूप में यह बनी रहेगी।
विज्ञापन