फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   YONO-UPI integration via PayNow to provide bigger reach for India-bound transactions from Singapore

SBI: पे नाऊ के जरिए योनो और UPI के जुड़ने से सिंगापुर व भारत के बीच लेनदेन को मिलेगी बड़ी पहुंच, जानें डिटेल्स

Wed, 05 Feb 2025 12:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

SBI: पे नाऊ के माध्यम से योनो-यूपीआई को जोड़ने की योजना सिंगापुर से भारत आने वाले लेनदेन पर सकारात्मक असर डालेगा। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बुधवार को यह बात कही गई। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
YONO-UPI integration via PayNow to provide bigger reach for India-bound transactions from Singapore
UPI - फोटो : AdobeStock

विस्तार

पे नाऊ के माध्यम से योनो-यूपीआई को जोड़ने की योजना सिंगापुर से भारत आने वाले लेनदेन पर सकारात्मक असर डालेगा। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बुधवार को यह बात कही गई। एसबीआई के अनुसार योनो-यूपीआई-पेनाउ लिंकेज ऐसे समय में हो रहा है, जब सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) और सिंगापुर में बैंकों के संघ (एबीएस) ने इस वर्ष के मध्य में दो नए भुगतान समाधान शुरू करने की योजना की घोषणा की है। ऐसा होने से कॉरपोरेट और खुदरा चेक उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए ई-भुगतान में मिल सकेगी। एसबीआई सिंगापुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमपी शिवा ने बुधवार को पीटीआई को बताया, "भविष्य में सुधार के लिए, एसबीआई सिंगापुर यूपीआई से जुड़ने पर विचार कर रहा है। यूपीआई भारत सरकार की पहल प्रणाली है जो एकल इंटरफेस के माध्यम से कई बैंक खातों को संचालित करती है।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पेनाउ के माध्यम से योनो-यूपीआई एकीकरण की योजना सिंगापुर से भारत आने वाले लेनदेन के लिए बड़ी पहुंच प्रदान करेगी।" शिवा ने आगे कहा कि सिंगापुर सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है और हम सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहेंगे, क्योंकि यहां पहले से ही डिजिटल लेनदेन की व्यापक रेंज मौजूद है।
विज्ञापन


योनो मोबाइल ऐप के साथ, ग्राहक कुछ ही टैप से अपने वित्त का प्रबंधन कर सकेंगे। भारत में धन भेजने से लेकर, बिल भुगतान करने, स्थानीय भुगतान प्रणालियों जैसे एमएएस इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम (एमईपीएस), जनरल इंटरबैंक रिकरिंग ऑर्डर (जीआईआरओ) और पेनाउ से फंड ट्रांसफर करने तक। उन्होंने कहा, "एसबीआई मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेनदेन का प्रबंधन बहुत आसान है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


योनो, जिसका संक्षिप्त नाम यू ओनली नीड वन है, एसबीआई सिंगापुर परिचालन के लिए बैंकिंग एप्लिकेशन को एक सुरक्षित और मजबूत ढांचे पर विकसित किया गया है, जिसमें योनो ग्लोबल में मौजूद यूजर इंटरफेस और अनुभव को शामिल किया गया है और यह सिंगापुर के अग्रणी खुदरा बैंकों जैसी सेवाएं प्रदान करता है। सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े व्यापार और निवेश साझेदारों में से एक है। योनो सिंगापुर को अक्तूबर 2024 में लॉन्च किया गया था और इस वित्तीय वर्ष में इसके 1,500 डाउनलोड होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed