फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WPI inflation eases to (-) 4.12 pc in Jun

WPI: जून महीने में थोक महंगाई दर -4.12% पर पहुंची, खाद्यान, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में नरमी

Fri, 14 Jul 2023 06:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 14 Jul 2023 06:31 PM IST
सार

Whosesale Inflation: ईंधन और बिजली बास्केट की मुद्रास्फीति जून में घटकर शून्य से 12.63  प्रतिशत नीचे रही जो मई में शून्य से 9.17 प्रतिशत नीचे थी। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति उक्त महीने में शून्य से 2.71 प्रतिशत नीचे रही जो मई में शून्य से 2.97 प्रतिशत नीचे थी।

विज्ञापन
WPI inflation eases to (-) 4.12 pc in Jun
महंगाई दर। - फोटो : Istock

विस्तार

खाद्य पदार्थ, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में नरमी से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में (-) 4.12 प्रतिशत पर पहुंच गई। थोक महंगाई दर का यह आठ साल का निम्नतम स्तर है।थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति मई में शून्य से 3.48 प्रतिशत नीचे थी। पिछले साल जून में यह 16.23 प्रतिशत थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति जून में घटकर शून्य से 1.24 प्रतिशत नीचे आ गई, जो मई में शून्य से 1.59 प्रतिशत नीचे थी।

विज्ञापन


ईंधन और बिजली बास्केट की मुद्रास्फीति जून में घटकर शून्य से 12.63 प्रतिशत नीचे रही जो मई में शून्य से 9.17 प्रतिशत नीचे थी। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति उक्त महीने में शून्य से 2.71 प्रतिशत नीचे रही जो मई में शून्य से 2.97 प्रतिशत नीचे थी। 
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि जून 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से खनिज तेलों, खाद्य उत्पादों, बुनियादी धातुओं, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और वस्त्रों की कीमतों में गिरावट के कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए इसके अनुसार मई में थोक मुद्रास्फीति दर शून्य से नीचे 3.48 प्रतिशत रही थी जबकि एक साल पहले जून 2022 में मुद्रास्फीति दर 16.23 प्रतिशत थी। जून का थोक मुद्रास्फीति आंकड़ा अक्टूबर, 2015 के बाद का सबसे कम स्तर है। उस समय थोक मुद्रास्फीति शून्य से नीचे 4.76 प्रतिशत रही थी। हालांकि थोक मुद्रास्फीति में आई गिरावट के मुकाबले इसी महीने में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.8 प्रतिशत पर पहुंच गयी है जबकि मई में यह 4.3 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जून के महीने में थोक मुद्रास्फीति की दर में गिरावट का मुख्य कारण खनिज तेल, खाद्य उत्पादों, मूल धातुओं, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस और कपड़ों की कीमतों में आई कमी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में खाद्य उत्पादों की मुद्रास्फीति दर में 1.24 प्रतिशत की गिरावट रही।

गैर-खाद्य वस्तुओं की थोक कीमतें जून में 2.40 प्रतिशत घटीं जबकि कच्चा तेल एवं प्राकृतिक गैस के दाम 3.01 प्रतिशत गिरे। वहीं खनिजों की थोक कीमतों में मई की तुलना में 4.32 प्रतिशत की गिरावट रही।

विनिर्मित उत्पादों के संदर्भ में 11 समूहों के थोक दाम जून में घट गए जबकि नौ समूहों की कीमतें बढ़ी हैं। गिरावट वाले विनिर्मित समूहों में मूल धातु, रसायन एवं रासायनिक उत्पादन, कपड़ा, रबर एवं प्लास्टिक उत्पाद और कागज एवं कागज से बने उत्पाद शामिल हैं।


वहीं दूसरी ओर, वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस ब्रीफिंग के अनुसार, जून में वस्तु व्यापार घाटा कम होकर 20.1 अरब डॉलर हो गया, जो मई में 22.1 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed