फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   world first marijiuana based beer launched in canada

आपके उड़ाने होश, जल्द आने वाली है गांजे से बनी बीयर

Sat, 04 Aug 2018 03:30 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
world first marijiuana based beer launched in canada

आज तक आपने गेंहू, चावल, जौ और अन्य खाद्य पदार्थों से बनी बीयर का स्वाद तो लिया होगा। लेकिन क्या आपने सोचा है कि भांग और गांजे जैसे नशीले पदार्थों से भी बीयर बन सकती है। अगर आपका जवाब ना है तो यह गलत है। क्योंकि अब विश्व में पहली बार भांग व गांजे से बनी बीयर बाजार में आने वाली है।

विज्ञापन


कनाडा में होगी लांच

यह बीयर जल्द ही कनाडा में लांच होगी। हाल ही में कनाडा सरकार ने भांग और गांजे से बने पेय पदार्थों को मंजूरी दी है। इसे लांच करने वाली कंपनी हेक्सो ने मारिजुआना बीयर नाम दिया है। 
विज्ञापन


नहीं है बीयर

हालांकि हेक्सो ने बयान जारी करके कहा है कि यह बीयर नहीं बल्कि एक पेय पदार्थ है, क्योंकि इसमें अल्कोहॉल नहीं है। लेकिन इसकी एक बोतल पीने के बाद लोगों को दूसरी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि एक बोतल से ही इतना नशा हो जाएगा, जो कि दो बोतल से हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस देश में लांच हुआ गांजे के फ्लेवर वाला पानी

अमेरिका की कंपनी हेंकिन लेगायूनिटास ने हाल ही में गांजे का स्वादयुक्त बोतलबंद पानी भी कैलेफोर्निया में लांच किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में अब लोग बीयर पीने से तौबा कर चुके हैं, जिससे इसकी बिक्री में काफी गिरावट देखने को मिली है। 

भारत में भी हो सकती है आपूर्ति

अगर कनाडा में इस तरह का प्रयोग सफल रहा तो फिर हेक्सो इसे अमेरिका में भी लांच करेगी। इसके साथ ही विश्व के अन्य देशों में भी इसकी आपूर्ति की जा सकती है, अगर यहां पर सरकार इसको बनाने की अनुमति दे देती है। 

कोका-कोला भी उतरा बीयर बाजार में

world first marijiuana based beer launched in canada

हाल में ब्रीवरेज बनाने वाली विश्व की मश्हूर कंपनी कोका कोला ने जापान में अपना पहला अल्कोहॉलिक ब्रीवरेज लांच किया है। 

3 से 8 फीसदी होगा अल्कोहॉल

कोका कोला ने कहा है कि इस ड्रिंक में 3 से 8 फीसदी के बीच अल्कोहॉल होगा। जापान में अगर कंपनी का ये प्रोडक्ट सफल होता है तो इसको अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। 

बीयर जैसा स्वाद

कंपनी ने कहा है कि इस ड्रिंक का स्वाद बीयर जैसा है। कोका कोला के जापान इकाई के अध्यक्ष जॉर्ज गार्डुनो ने कहा कि पहली बार हम लोग कम या हल्के अल्कोहॉल के क्षेत्र में उतर रहे हैं। गार्डुनो ने कहा कि यह कोका-कोला के इतिहास में अपने आप में अनूठा है। 

इन फ्लेवर में मिल रहा है यह ड्रिंक

कोका कोला ने इस ड्रिंक को अंगूर, स्ट्राबैरी, कीवी और व्हाइट पीच फ्लेवर में उतारा है। यह ड्रिंक कैन में मिलेगा। कंपनी ने इस ड्रिंक में अल्कोहल की मात्रा कम रखने का फैसला लिया है। गार्डूनो ने कहा कि कुछ कारणों के करके ड्रिंक में अल्कोहल की मात्रा की पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed