फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Work From Home: Netherlands is making work from home a legal right, what are the rules in India and other countries?

Work From Home: नीदरलैंड वर्क फ्रॉम होम को बना रहा कानूनी अधिकार, भारत और दूसरे देशों में क्या हैं नियम?

Tue, 12 Jul 2022 12:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 12 Jul 2022 12:42 PM IST
सार

नीदरलैंड की संसद ने वर्क फ्रॉम होम को कानूनी अधिकार बनाने का फैसला लेने वाली है। पिछले हफ्ते संसद के निचले सदन ने इस जुड़ा हुआ एक प्रस्ताव पारित किया था। अब इस प्रस्ताव को देश के ऊपरी सदन यानी सीनेट की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Work From Home: Netherlands is making work from home a legal right, what are the rules in India and other countries?
Square work-from-home - फोटो : Square

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी की महामारी ने दुनिया को नए कल्चर में ढलने को मजबूर कर दिया है। इसी संकट के बीच दुनियाभर की कंपनियों ने अपने कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम को अपनाया। इससे लॉकडॉउन के बीच कंपनियों के संचालन में काफी मदद मिली। अब जबकि महामारी का असर कम हो गया है, ज्यादातर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम को खत्म करके पहले की तरह अपने ऑफिस खोलने शुरू कर दिए है। कुछ कंपनियों के दफ्तर पूरी तरह खुल चुके हैं तो कुछ मल्टीनेशनल कंपनियों के दफ्तर खुलने की प्रक्रिया में हैं। हालांकि इस बीच एक ऐसा देश भी है जो अपने यहां वर्क फ्रॉम होम को कानूनी अधिकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। उस देश का नाम है नीदरलैंड।

विज्ञापन


नीदरलैंड की संसद ने वर्क फ्रॉम होम को कानूनी अधिकार बनाने का फैसला लेने वाली है। पिछले हफ्ते संसद के निचले सदन ने इस जुड़ा हुआ एक प्रस्ताव पारित किया था। अब इस प्रस्ताव को देश के ऊपरी सदन यानी सीनेट की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। नीदरलैंड में कोरोना महामारी के पहले भी वर्क फ्रॉम होम का कल्चर प्रचलन में था। यूरोस्टैट के आंकड़ों के मुताबिक, नीदरलैंड में कोरोना से पहले भी 14% लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे।
विज्ञापन


2020 में कोरोना की दस्तक के बाद इसमें रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि नीदलैंड में फिलहाल जो कानून लागू है उसमें कपनियों को यह अधिकार है कि अगर वे चाहें तो वर्क फ्रॉम होम के कर्मचारियों की रिक्वेंस्ट को खारिज कर सकती हैं। पर, अगर नया कानून लागू हो गया तो कंपनियां ऐसा नहीं कर सकेंगी। उन्हें कर्मचारियों को बताना होगा कि वे वर्क फ्रॉम होम की डिमांड को क्या खारिज कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीदरलैंड की ग्रोएनलिंक्स पार्टी की सेना माटौग इस नए कानून के बारे में बताती हैं कि इस बिल के पास होने से कर्मचारियों को जीवन में काम और परिवार का बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी। माटौग इस बिल को तैयार करने वालों में शामिल रही हैं। 

आपको बता दें कि नीदरलैंड में वर्क फ्रॉम होम को कानूनी अधिकार का दर्जा देने की बात ऐसे समय पर सामने आई है जब दुनिया भर की कंपनियों में कोरोना संकट से उबरने के बाद वर्क फ्रॉम होम को विराम देकर कर्मचारियो को दोबारा दफ्तर बुलाने की कवायद चल रही है। इस कवायद के बीच टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने तो कर्मियों को चेतावनी तक दे दी है कि कर्मचारी या तो ऑफिस लौटें या फिर नौकरी छोड़ दें।

आइए जानते दुनिया के कुछ प्रमुख देशों में वर्क फ्रॉम होम को लेकर किस तरह के नियम वर्तमान में प्रचलन में हैं-

भारत

पिछले साल जनवरी में भारत सरकार की ओर से एक स्टैंडिंग ऑर्डर जारी कर कहा गया था कि नियोक्ता और कर्मचारी आपसी समझौते के आधार पर काम के घंटे और सेवा की दूसरी शर्तें तय करें। सरकार के इस कदम को उस समय वर्क फ्रॉम होम की दिशा में उठाया गया एक सांकेतिक कदम माना गया क्योंकि उस समय देश में कोविड के कारण अधिकांश कंपनियों के कर्मचारी घर से ही काम कर रहे थे। 

खबरें यह भी आईं थी कि सरकार वर्क फ्रॉम होम को लेकर एक लीग फ्रेम वर्क बना सकती है जिसे वर्क फ्रॉम होगा और हाईब्रिड वर्किंग पर लागू किया जा सके। हालांकि सरकार की ओर से इस बारे में कोई टाइमलाइन नहीं तय की गई है। ऐसे में देश में अब भी वर्क फ्राम होम को लेकर कोई बाध्यकारी कानून लागू नहीं है। पर, वर्क फ्राम होम के तहत लिए जाने वाले काम सरकार और कंपनियों दोनों की मान्यता देंती हैं। पर सरकार ने अब तक इसके लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं बनाए हैं। 

अमेरिका 

अमेरिका में भी वर्क फ्रॉम होम को लेकर कोई स्पष्ट कानून नहीं है। हालांकि सरकार की ओर से जारी कई सर्कुलरों में वर्क फ्रॉम होम के तहत होने वाले कार्यों को मान्यता दी गई है। अमेरिका के कई राज्यों में नियोक्ताओं के लिए भी वर्क फ्राम होम से जुड़े गाइडलाइन जारी किए गए हैं पर कुल मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट कानून या नियम नहीं बनाया गया है। हालांकि, कोरोना संकट के बाद अब जब हालात बेहतरी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ज्यादातर अमेरिकी कंपनियों में वर्क फ्राम होम के तहत ही काम हो रहे हैं। माना जा रहा है कि कई कंपनियां कर्मचारियों से घर से ही कम लेकर संतुष्ट हैं तो कई कंपनियां अपने कर्मियों को वापस दफ्तर बुलाना चाहती हैं, इनमें दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां भी हैं। 


यूरोपीय देशों में भी फिलहाल नहीं है कोई कानून 

ब्रिटेन में भी अधिकांश कंपनियों के कर्मचारी घरों से काम कर रहे हैं। कोरोना संकट से निजात के बाद भी ब्रिटेन में लोग घरों से काम करना चाह रहे हैं। इस मामले में यह यूरोप के दूसरे देशों से आगे हैं। गूगल मोबिलिटी रिपार्ट के आंकड़े इस बात की की ओर इशारा करते हैं कि लोग घर से काम करने को कही अधिक तवज्जों दे रहे हैं कि ब्रिटेन में घर से बाहर निकलने वाले लोगों की तादाद महामारी के पहले की तुलना में अब भी 22 प्रतिशत कम है। वहीं स्पेन (9%), फ्रांस(9%), जर्मनी (7%) और इटली (6%) में भी लोग अब तक कोरोना के पहले की तुलना में कम ही घर से निकल रहे हैं। ऐसे में काम के लिए दफ्तरों तक पहुंचने वालों की संख्या कम ही बनी हुई है। पर, इन देशों में भी अब तक वर्क फ्रॉम होम को लेकर या उसे उसे कानूनी अधिकार बनाने को लेकर कोई स्पष्ट कानून अब तक नहीं बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed