फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wipro FYQ4 Results: Profit falls 8% YoY to Rs 2,835 crore, marginally misses estimates

Wipro Q4 Results: आईटी सेवा प्रदाता विप्रो का मुनाफा सालाना आधार पर 8% घटकर ₹2835 करोड़ हुआ, राजस्व भी घटा

Fri, 19 Apr 2024 05:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Apr 2024 05:31 PM IST
सार

Wipro Q4 Results: विप्रो के आंकड़ों के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2835 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3074 करोड़ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 8% की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Wipro FYQ4 Results: Profit falls 8% YoY to Rs 2,835 crore, marginally misses estimates
विप्रो के नतीजे - फोटो : istock

विस्तार

आईटी सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही यानी मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। विप्रो के आंकड़ों के अनुसार मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2835 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3074 करोड़ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 8% की गिरावट दर्ज की गई। बाजार के जानकारों के अनुमानों से कंपनी का मुनाफा थोड़ा पीछे रह गया। एक पोल में कंपनी का मुनाफा 2880 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था। मार्च तिमाही में कंपनी के परिचालन राजस्व में भी 4% की गिरावट दर्ज की गई और यह 22,208 करोड़ रुपये रही। इससे पिछली तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 23,190 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed