फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Why is gambling played during Diwali? Should you play too? learn everything

Diwali 2022: दिवाली की रात क्यों खेला जाता है 'जुआ'? क्या आपको भी खेलना चाहिए? जानें सबकुछ

Mon, 24 Oct 2022 03:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 24 Oct 2022 03:39 PM IST
सार

Diwali 2022: हमारे देश के गांव, कस्बों और शहरों में दिवाली के दिन बड़े पैमाने पर लोग जुआ खेलते हैं। लेकिन, क्या आपको इस चलन के पीछे की कहानी मालूम है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन लोग जुआ क्यों खेलते है? क्या आपको भी दीपोत्सव के दिन जुआ खेलना चाहिए? क्या हो सकता है जुआ खेलने का विकल्प?

विज्ञापन
Why is gambling played during Diwali? Should you play too? learn everything
दिवाली पर बनी रंगोली। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दीपोत्सव के लिए लोगों ने लंबे समय से तैयारी कर रखी है। आज के दिन के लिए महीनों पहले से साफ-सफाई शुरू हो गई थी। अब अंततः दिवाली को इंज्वाय करने का दिन आ गया है। हालांकि इस इंज्वायमेंट के दौरान हमें कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिवाली के दिन जुआ खेलने के रिवाज की। हमारे देश के गांव, कस्बों और शहरों में दिवाली के दिन बड़े पैमाने पर लोग जुआ खेलते हैं। लेकिन, क्या आपको इस चलन के पीछे की कहानी मालूम है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन लोग जुआ क्यों खेलते है? क्या आपको भी दीपोत्सव के दिन जुआ खेलना चाहिए? क्या हो सकता है जुआ खेलने का विकल्प?

विज्ञापन

भगवान-शिव और पार्वती से जुड़ा किस्सा है प्रचलन में?

Why is gambling played during Diwali? Should you play too? learn everything
दिवाली 2022 रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala

पौराणिक कथाओं के अनुसार लोगों के बीच मान्यता है कि दीपावली की रात यानी कार्तक मास की अमावस्या की रात को भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ चौसर खेला था, इसमें भगवान शिव हार गए थे। उसी समय से दिवाली खेलने की परंपरा शुरू हो गई। हालांकि इस बात का वर्णन किसी धार्मिक ग्रंथ में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के दिन जुआ खेलने को कुछ लोग मानते हैं शुभ

Why is gambling played during Diwali? Should you play too? learn everything
दीवाली की रात जुआ खेलने शगुन या अपशगुन? - फोटो : Amar Ujala

दिवाली के दिन जुआ खेलने को कुछ लोग शुभ मानते हैं। हालांकि, पैसे लगातार जुआ खेलना अशुभ ही माना जाता है। जुए की लत के कारण ही महाभारत काल में पांडव अपनी धन, संपदा के साथ-साथ अपनी पत्नी तक हार गए थे। जुए की लत इंसान बरबाद कर देती है। ऐसे में यह शुभ तो कतई नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन

शगुन की रात मानी जाती है दीपावली की रात 

Why is gambling played during Diwali? Should you play too? learn everything
दिवाली पर सजा नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

दीपावली की रात शगुन की रात मानी जाती है। मान्यता है कि इस रात माता लक्ष्मी का घर आने के लिए आह्वान किया जाता है। बड़े पैमाने पर लोग मानते हैं कि अगर इस दिन रात जुआ खेला जाए इसमें हुई हार-जीत सालभर होने वाली हार-जीत का संकेत होती है। लोगों का मानना है कि इस रात जुए में जीत मिलने से भाग्य सालभर चमकता रहता है।  मगर सच्चाई तो यह है कि दिवाली के जुआ खेलने से आपको इसकी लत लग सकती है। अगर आपने कभी दिवाली की रात जुआ नहीं खेला है, तो आपको इससे बचकर ही रहना चाहिए।  

जुआ खेलने की बजाय कर सकते हैं यह काम 

Why is gambling played during Diwali? Should you play too? learn everything
जयपुर में दिवाली - फोटो : Social Media

हमारे देश में लोग परंपरा को निभाने के लिए दिवाली की रात जुआ खेलते हैं। हालांकि, लोगों को इससे बचना जरूरी है। अगर आप फिर भी शगुन-अपशगुन की इस धारणा में विश्वास करते हैं तो बिना पैसे लगाए मनोरंजन के लिए इसे खेल सकते हैं। इससे आपको पैसों का नुकसान भी नहीं हाेगा और मित्रों व परिवारवालों से आपकी घनिष्ठता भी बढ़ेगी। पैसा लगाकर दिवाली की रात जुआ खेलना शुभ ना होकर आपके लिए अशुभ भी हो सकता है। मा लक्ष्मी रूठ भी सकती हैं। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हमारी सलाह है कि दिवाली की रात जुआ खेलने से बचें, अगर खेलें तो भी बिना पैसे लगाए खेलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed