फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale Price Index WPI in June rises amid costlier food prices Annual rate of Inflation Natural Gas Governm

WPI: थोक महंगाई दर जून में बढ़कर 3.36 फीसदी हुई, खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ने का असर

Mon, 15 Jul 2024 12:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 15 Jul 2024 12:21 PM IST
सार

खाने और पीने की चीजों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते देश में थोक मुद्रास्फीति का बढ़ना भी जारी है। 

विज्ञापन
Wholesale Price Index WPI in June rises amid costlier food prices Annual rate of Inflation Natural Gas Governm
थोक महंगाई - फोटो : Agency

विस्तार

देश में जून में थोक महंगाई दर बढ़कर 3.36 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले पिछले महीने यानी मई 2024 में यह 2.61 प्रतिशत थी, जबकि पिछले साल इसी महीने (जून 2023 में) यह शून्य से 4.18 प्रतिशत नीचे रही थी।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में यही थोक महंगाई दर 1.26 फीसदी थी। खाने और पीने की चीजों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते देश में थोक मुद्रास्फीति का बढ़ना भी जारी है।  
विज्ञापन


वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "थोक मुद्रास्फीति सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर जून में मंहगाई दर 3.36 फीसदी है। इस महीने खाद्य पदार्थों के दाम, खाद्य पदार्थों के उत्पादन, कच्चे तेल, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस और अन्य चीजों की कीमतों में वृद्धि की वजह से महंगाई दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी जारी
आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति जून में 10.87 प्रतिशत बढ़ी, जबकि मई में यह 9.82 प्रतिशत थी। सब्जियों की महंगाई दर जून में 38.76 प्रतिशत रही, जो मई में 32.42 प्रतिशत थी। प्याज की महंगाई दर 93.35 प्रतिशत रही, जबकि आलू की महंगाई दर 66.37 प्रतिशत रही। दालों की महंगाई दर जून में 21.64 प्रतिशत रही।

ईंधन और बिजली क्षेत्र में मुद्रास्फीति 1.03 प्रतिशत रही, जो मई में 1.35 प्रतिशत से थोड़ी कम है। विनिर्मित उत्पादों में मुद्रास्फीति जून में 1.43 प्रतिशत रही, जो मई में 0.78 प्रतिशत से अधिक थी।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में भी दर्ज हुई थी बढ़त
इतना ही नहीं जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है और यह चार महीनों के अपने उच्चतम स्तर 5.08 फीसदी पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का असर सीपीआई पर भी पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed