फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   wholesale inflation on a low, vegetables and fruits prices goes down

सस्ते फल व सब्जियों ने घटाई थोक महंगाई, सब्जियां 14.07 फीसदी तो फल 8.81 फीसदी हुए सस्ते

Tue, 14 Aug 2018 04:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
wholesale inflation on a low, vegetables and fruits prices goes down

थोक महंगाई दर जुलाई महीने में घटकर 5.09 फीसदी दर्ज की गई। मंगलवार का जारी सरकारी आंकड़े के मुताबिक थोक महंगाई में गिरावट का प्रमुख कारण खाद्य पदार्थों खासकर फल और सब्जियों की कीमतों में गिरावट आना है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर जून में 5.77 फीसदी दर्ज की गई थी और जुलाई 2017 में 1.88 फीसदी पर थी।

विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में खाद्य वस्तुओं की थोक कीमतों में समग्र आधार पर 2.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जून में इनकी कीमतें 1.80 फीसदी बढ़ी थी।
विज्ञापन


सब्जियों की थोक कीमतें जुलाई में 14.07 फीसदी घटीं, जबकि जून महीने में सब्जियों की कीमतें 8.12 फीसदी बढ़ी थी। इसी तरह जुलाई में फलों की थोक कीमतें 8.81 फीसदी घट गई, जबकि जून में फलों की थोक कीमतें 3.87 फीसदी बढ़ी थी। दालों की श्रेणी में जुलाई महीने में दालें 17.03 फीसदी सस्ते हुए, जबकि जून में ये 20.23 फीसदी सस्ते हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को जारी एक अन्य सरकारी आंकड़े के मुताबिक खुदरा महंगाई दर जुलाई में घटकर 4.17 फीसदी दर्ज की गई, जो गत नौ महीने का निचला स्तर है। खुदरा महंगाई दर जून महीने में 4.9 फीसदी दर्ज की गई थी। खुदरा महंगाई घटने का भी प्रमुख कारण है खाद्य वस्तुओं की कीमतें घटना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed