फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   wholesale inflation eases to 0.16 percent, lowest in last three years

तीन साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर, 0.16 पर रहा सूचकांक

Thu, 14 Nov 2019 01:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 14 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
wholesale inflation eases to 0.16 percent, lowest in last three years
फलों और सब्जियों के आवक पर व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला

थोक महंगाई दर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर महीने में थोक महंगाई दर 0.16 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले सितंबर माह में थोक महंगाई दर 0.33 फीसदी रही थी। खाद्य उत्पादों विशेषकर प्याज-टमाटर की कीमतों में उछाल होने की वजह से थोक महंगाई दर सूचकांक शून्य से नीचे नहीं गया। 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों में -0.84 फीसदी महंगाई दर रही। यह सितंबर माह में -0.42 फीसदी रही थी। यह इसलिए हुआ, क्योंकि मांग में कमी के चलते कई फैक्ट्रियों में उत्पादन काफी कम हो गया है। वो पहले से तैयार माल को डिस्काउंट पर बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


कोर थोक महंगाई दर -1.16 फीसदी रही, जो सितंबर माह में -1.1 फीसदी रही थी। कमोडिटी उत्पादों की कीमतों में कमी के चलते ऐसा देखने को मिला है। 

हालांकि खाद्य उत्पादों में महंगाई दर में इजाफा देखने को मिला। यह अक्तूबर माह में 9.8 फीसदी रही, जो कि सितंबर माह में 7.47 फीसदी रही थी। बिजली और उर्जा में महंगाई दर पिछले माह के -7.05 फीसदी के मुकाबले अक्तूबर माह में -8.27 फीसदी रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा महंगाई दर 16 माह के उच्चतम स्तर पर

प्याज, टमाटर सहित खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से अक्तूबर में खुदरा मूल्य आधारित महंगाई (सीपीआई) के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है। इस महीने में सीपीआई बढ़कर 4.62 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। जुलाई, 2018 के बाद ऐसा पहली बार है, जब रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4 फीसदी के मध्यावधि लक्ष्य से ऊपर सीपीआई पहुंची है। वहीं सितंबर, 2019 में यह 3.99 फीसदी और अक्तूबर, 2018 में यह 3.38 फीसदी के स्तर पर रही थी।


सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह खाद्य बास्केट में शामिल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी रही जिसमें अक्तूबर, 2019 में 7.89 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि सितंबर, 2019 में यह आंकड़ा 5.11 फीसदी रहा था।


अक्तूबर में सब्जियों की कीमतों में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 15.4 फीसदी रहा था। वहीं दालों की कीमतों में 11.72 फीसदी की बढ़त रही, जबकि सितंबर में यह 8.4 फीसदी महंगी हुई थीं। अक्तूबर में अनाज की महंगाई 2.16 फीसदी रही, जबकि सितंबर में यह 1.66 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed