फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   White collar hiring in India witnessed 16 per cent decline in December in IT, BPO healthcare sectors

Hiring: भारत में पेशेवरों की भर्तियों में 16 फीसदी गिरावट, आईटी क्षेत्र में नियुक्तियों में 21% की रही कमी

Wed, 10 Jan 2024 07:00 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 10 Jan 2024 07:00 AM IST
सार

बीपीओ क्षेत्र में भर्तियों में दिसंबर, 2023 के दौरान 17 फीसदी की गिरावट देखी गई। शिक्षा क्षेत्र में 11 फीसदी, खुदरा क्षेत्र में 11 फीसदी और स्वास्थ्य सेवा में 10 फीसदी गिरावट रही। आतिथ्य क्षेत्र ने वृद्धि कायम रखी है।  

विज्ञापन
White collar hiring in India witnessed 16 per cent decline in December in IT, BPO healthcare sectors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईटी, बीपीओ, शिक्षा, खुदरा एवं स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में भर्तियों को लेकर सतर्कता से दिसंबर, 2023 में एक साल पहले की तुलना में पेशेवरों की नियुक्ति में 16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। नौकरी डॉट कॉम की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के महीने में कुछ क्षेत्रों मे भर्तियों को लेकर सतर्कता का रुख देखा गया।

विज्ञापन


आईटी क्षेत्र में दिसंबर में नियुक्तियों में एक साल पहले की तुलना में 21 फीसदी गिरावट देखी गई, जबकि नवंबर, 2023 के मुकाबले भर्तियां चार फीसदी घटी है। नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, यह आईटी क्षेत्र में भर्तियों के पूरी तरह सामान्य होने में लगने वाले लंबे समय को दर्शाता है। 
विज्ञापन


बीपीओ क्षेत्र में नियुक्तियों में 17 फीसदी की कमी
बीपीओ क्षेत्र में भर्तियों में दिसंबर, 2023 के दौरान 17 फीसदी की गिरावट देखी गई। शिक्षा क्षेत्र में 11 फीसदी, खुदरा क्षेत्र में 11 फीसदी और स्वास्थ्य सेवा में 10 फीसदी गिरावट रही। आतिथ्य क्षेत्र ने वृद्धि कायम रखी है। पिछले साल दिसंबर की तुलना में नियुक्तियों में चार फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed