{"_id":"5ec6315d0a6f0f5c8440f7a2","slug":"webinar-event-changes-in-consumer-and-market-amid-coronavirus-future-group-vineet-jain","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन हमारे लिए अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आता है: फ्यूचर ग्रुप-उत्तर भारत के सीईओ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
परिवर्तन हमारे लिए अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आता है: फ्यूचर ग्रुप-उत्तर भारत के सीईओ
Thu, 21 May 2020 01:14 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 21 May 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
विनीत जैन, फ्यूचर ग्रुप-उत्तर भारत के सीईओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। भारत में सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 में नियमों में ढील के साथ औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी गई है। कोविड 19 से सभी उद्योग प्रभावित हुए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के बर्ताव में भी परिवर्तन देखा गया है।
विज्ञापन
इसलिए अमर उजाला वेबिनार के जरिए हम आपको कोरोना काल में बाजार में अवसर, नई रणनीतियां, नए उत्पाद और विकास के नए अवसरों के बारे में बताएंगे। वेबिनार में शामिल होकर आप उद्योग जगत के दिग्गज रणनीतिकारों और विशेषज्ञों से यह जान पाएंगे कि अब किस प्रकार के अवसर सामने हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोविड 19 से कैसे बदला बाजार, अमर उजाला वेबिनार में जानिए उद्योग जगत के दिग्गजों की राय
विज्ञापन
इसी क्रम में अमर उजाला ने फ्यूचर ग्रुप-उत्तर भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीत जैन से बात की, जो पिछले दो दशकों से इस क्षेत्र में हैं। देश में आधुनिक खुदरा व्यापार की शुरुआत से ही विनीत जैन खुदरा बाजार में काम कर रहे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि परिवर्तन हमारे लिए अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आता है। हम अभूतपूर्व समय से गुजरे हैं। बिग बाजार ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए हैं। हम उपभोक्ताओं को लगभग सभी जरूरतें- रोटी, कपड़ा और मकान देने के लिए भाग्यशाली हैं। शुरुआती चरण में, हमने ग्राहकों के खरीद व्यवहार और खपत में कई बदलाव देखे हैं।
खरीदारी के लिए ग्राहक होम डिलीवरी के साथ-साथ बाजार आकर खुद खरीदारी करने का विकल्प भी चाहते हैं। बाजार का भविष्य ओम्नी चैनल (खरीदारी के लिए अलग-अलग विकल्प) होगा। हमें अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ-साथ बड़ी संख्या में निष्ठावान ग्राहकों का फायदा है। हाल ही में हमने ऑनलाइन ऑर्डर के लिए वेबसाइट की शुरुआत भी की थी।
साथ ही कोरोना के मद्देनजर अब ग्राहक सुरक्षित खरीदारी करना चाहते हैं। पहले ग्राहकों के लिए तीन प्रमुख मापदंड थे - उत्पाद, मूल्य और खरीदारी का अनुभव। अब इसमें चौथा और सबसे महत्वपूर्ण मापदंड भी जुड़ गया है और वो है सुरक्षित खरीदारी। बिग बाजार ग्राहकों के साथ-साथ कर्मचारियों को सुरक्षित खरीदारी अनुभव देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
हमने देखा है कि ग्राहक विभिन्न आवश्यक उत्पादों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने अपने उत्पादों को इसके अनुसार संशोधित किया है। उत्पाद की खपत में बदलाव हुआ है। पहले ग्राहक विविधता ज्यादा देखते थे, अब वे निश्चित रेंज पर केंद्रित हैं। जैसे पहले डिटर्जेंट की खपत ज्यादा थी, लेकिन अब ग्राहक हैंडवॉश या सैनिटाइजर की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं।