{"_id":"5ec39ca28ebc3e909a6863e2","slug":"join-amar-ujala-webinar-to-know-what-experts-have-to-say-on-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड 19 से कैसे बदला बाजार, अमर उजाला वेबिनार में जानिए उद्योग जगत के दिग्गजों की राय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड 19 से कैसे बदला बाजार, अमर उजाला वेबिनार में जानिए उद्योग जगत के दिग्गजों की राय
Tue, 19 May 2020 06:48 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 19 May 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला वेबिनार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण या कोविड19 महामारी का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। देशभर में जारी लॉकडाउन 3.0 की अवधि रविवार 17 मई को पूरी हो गई। अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 में लॉकडाउन के नियमों में ढील के साथ औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी है। हालांकि कहां कितनी सख्ती लागू रहेगी, यह संबंधित राज्य सरकारों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस ने लोगों के व्यवहार में कई बदलाव किए हैं। इन बदलावों का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। अब ये समझना आवश्यक हो गया है कि उपभोक्ताओं के बर्ताव में किस प्रकार का परिवर्तन आया है और बाजार का इस पर क्या रुख रहेगा।
विज्ञापन
बाजार में अवसर, नई रणनीतियां, नए उत्पाद और विकास के नए अवसरों पर चर्चा और विचार-मंथन के लिए अमर उजाला लेकर आया है वेबिनार। इस वेबिनार में शामिल होकर आप उद्योग जगत के दिग्गज रणनीतिकारों और विशेषज्ञों से यह जान पाएंगे कि अब किस प्रकार के अवसर सामने हैं।
विज्ञापन
इस वेबिनार में राजीव दुबे, मेघा टाटा, विनीत जैन, प्रोफेसर रजत शर्मा, शशि अरोड़ा और राजीव कैंटल प्रमुख वक्ता होंगे। आइए जानते हैं इनका संक्षिप्त परिचय:
राजीव दुबे
मीडिया प्रभारी, डाबर इंडिया लिमिटेड
राजीव दुबे पिछले 25 वर्षों से डाबर से जुड़े हैं और इन्होंने रियल, डाबर च्यवनप्राश, लाल दंत मंजन, आंवला केश तेल ऑयल और फेम जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स स्थापित किए हैं।
मेघा टाटा
डिस्कवरी की दक्षिण एशिया प्रबंध संचालक
मीडिया और मनोरंजन उद्योग की नामचीन हस्ती मेघा टाटा कई बड़े संस्थानों का नेतृत्व कर चुकी हैं। मेघा के प्रोफाइल में BTVI, HBO, टर्नर इंटरनेशनल, स्टार टीवी जैसे बड़े संस्थानों का नाम शामिल है। उन्हें इस इंडस्ट्री में 28 वर्ष का अनुभव है।
विनीत जैन
सीईओ, फ्यूचर ग्रुप-उत्तर भारत
विनीत जैन पिछले दो दशकों से इस क्षेत्र में हैं। देश में आधुुनिक खुदरा व्यापार की शुरुआत से ही विनीत जैन खुदरा बाजार में काम कर रहे हैं। विनीत का शौक खुदरा व्यापार और ग्राहकों के व्यवहार को परखना है। विशाल रिटेल को स्थापित करने में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान था। पिछले 17 वर्षों से विनीत जैन फ्यूचर ग्रुप के साथ काम कर रहे हैं और बिग बाजार, फूड बाजार और एफबीबी का नेतृत्व कर रहे हैं।
प्रोफेसर रजत शर्मा
सहायक प्राध्यापक, मार्केटिंग, भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद
प्रोफेसर रजत शर्मा को शोध और अध्यापन का 10 वर्ष का अनुभव है। डिजिटल मीडिया का ग्राहकों के व्यवहार, उद्योगों और बाजार पर क्या असर पड़ रहा है, विषय पर विश्लेषण व शोध भी कर रहे हैं।
शशि अरोड़ा
सीईओ, लॉयड
शशि अरोड़ा को अलग-अलग क्षेत्रों में 28 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। शशि ने एफएमसीजी, बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में कार्य किया है। उन्होंने वर्ष 2018 में हैवल्स में स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, ब्रांड स्ट्रैटजी एंड मैनेजमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन चैनल मैनेजमेंट का पद संभाला है।
राजीव कैंटल
प्रेसीडेंट, अमर उजाला लिमिटेड
राजीव कैंटल को तीन दशकों का अनुभव है। उन्होंने एलजी, बीपीएल, वीडियोकॉन और ऊषा जैसी नामी कंपनियों में प्रमुख भूमिका निभाई है। पिछले 14 वर्षों से वे अमर उजाला से जुड़े हुए हैं और क्षेत्रीय मीडिया सेल्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
इस वेबिनार से आप भी जुड़ सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है। रजिस्ट्रेशन के लिए आप 08039982032 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं या फिर auevents.in वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं।