फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   virat kohli beats shahrukh khan, deepika padukone in brand value

शाहरुख, दीपिका को पछाड़ नंबर एक हुए विराट कोहली, छीन लिया खिताब

Fri, 11 Jan 2019 12:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 11 Jan 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
virat kohli beats shahrukh khan, deepika padukone in brand value

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली खेल के अलावा ब्रांड वैल्यू में भी आगे बने हुए हैं। वहीं बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को बड़ा झटका लगा है। सैलेब्रिटी ब्रांड एंडोर्समेंट कंपनी डफ एंड फेल्प द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 30 वर्षीय कोहली की ब्रांड वैल्यू में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

43 फीसदी गिरी शाहरुख की ब्रांड वैल्यू

रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की ब्रांड वैल्यू 43 फीसदी गिर गई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। शाहरुख की आखिरी हिट फिल्म 2017 में रिलीज हुई रईस थी। इसके बाद शाहरुख का साथ कई नामी कंपनियों जैसे कि वी-जॉन, डिश टीवी और फ्रूटी ने छोड़ दिया। 

विज्ञापन

विराट कोहली लिस्ट में सबसे आगे

विराट कोहली ने फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोहली पहले पायदान पर विराजमान हैं। कोहली की ब्रांड वैल्यू 171 मिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण (103 मिलियन डॉलर), तीसरे स्थान पर अक्षय कुमार (67 मिलियन डॉलर), चौथे स्थान पर रणवीर सिंह (63 मिलियन डॉलर) और पांचवे स्थान पर शाहरुख खान (61 मिलियन डॉलर) पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 ब्रांड्स के हैं अंबेसडर हैं कोहली

विराट कोहली फिलहाल 17 कंपनियों के ब्रांड अंबेसडर हैं जिनमें ऑडी, मान्यवर, एमआरएफ टायर, बूस्ट हेल्थ ड्रिंक, जियोनी मोबाइल फोन शामिल हैं। हाल ही कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 70 साल में पहली बार उसी के घर में टेस्ट सीरिज में 2-1 से मात दी थी। अब वहां पर तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जानी शेष है। कोहली की ब्रांडिंग से होने वाली रोजाना की कमाई 6 करोड़ रुपये के पार चली गई है। 

virat kohli beats shahrukh khan, deepika padukone in brand value
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

बॉलीवुड को खिलाड़ियों से मिल रही है टक्कर

20 टॉप सैलेब्रिटी की लिस्ट में ज्यादातर बॉलीवुड के सितारे हैं, लेकिन इनको खिलाड़ियों से काफी कड़ी टक्कर मिल रही है। कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और पीवी सिंधु की कुल वैल्यू 241 मिलियन डॉलर है। 

12 कंपनियों के ब्रांड अंबेसडर हैं तेंदुलकर

कोहली के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा कंपनियों के ब्रांड अंबेसडर हैं। फिलहाल सचिन 12 कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं, जिससे उनको सालाना 22 मिलियन डॉलर की कमाई होती है। इन कंपनियों में बीएमडब्लू भी शामिल है। 

राहुल दव्रिड़ भी शामिल 

क्रिकेट में तेंदुलकर के पुराने साथी राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राहुल फिलहाल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद फिलिप्स एयर प्यूरिफाइयर और गूगल पिक्सल का विज्ञापन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed