फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   violent protests caused losses of around 2500 crore to Nepal hotel industry

Nepal: विरोध प्रदर्शनों से नेपाल के होटल उद्योग को 25 अरब का नुकसान, वित्तीय दायित्वों को पूरा करना मुश्किल

Sat, 13 Sep 2025 07:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो
अमर उजाला ब्यूरो, काठमांडो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 07:48 AM IST
सार

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश भर के लगभग दो दर्जन होटलों में तोड़फोड़, लूटपाट या आगजनी की गई। सबसे बुरी तरह प्रभावित होटलों में काठमांडू का हिल्टन होटल शामिल है। इसे अकेले 8 अरब रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
violent protests caused losses of around 2500 crore to Nepal hotel industry
नेपाल में प्रदर्शन (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

मंगलवार के हिंसक विरोध प्रदर्शन से नेपाल के होटल उद्योग को देश भर में करीब 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पर्यटन आधारित देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह बड़ा झटका है। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश भर के लगभग दो दर्जन होटलों में तोड़फोड़, लूटपाट या आगजनी की गई। सबसे बुरी तरह प्रभावित होटलों में काठमांडू का हिल्टन होटल शामिल है। इसे अकेले 8 अरब रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेपाल में बनी अंतरिम सरकार: सुशीला कार्की 2013 में भी साबित कर चुकी हैं अपनी क्षमता, भारत में फैसले का स्वागत
विज्ञापन


माई रिपब्लिका समाचार पोर्टल ने होटल एसोसिएशन नेपाल (एचएएन) की ओर से जारी एक बयान के हवाले से यह जानकारी दी। काठमांडो घाटी, पोखरा, बुटवल, भैरहवा, झापा, विराटनगर, धनगढ़ी, महोत्तरी और डांग-तुलसीपुर के अन्य प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड होटलों को भी हिंसा का खामियाजा भुगतना पड़ा। एचएएन ने कहा कि कई प्रभावित होटल मरम्मत और पुनर्निर्माण के बिना फिर से काम शुरू नहीं कर पाएंगे। इससे 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi: 'मैं एक पशु प्रेमी से मिला था...', पीएम मोदी ने साझा किया मजेदार किस्सा; खिल-खिलाकर हंसने लगे लोग

वित्तीय दायित्वों को पूरा करना बेहद मुश्किल
एचएएन ने चिंता व्यक्त की कि इस विनाश के कारण होटलों के लिए बैंकों और अन्य संस्थानों के प्रति वित्तीय दायित्वों को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। इसने घटनाओं की जांच के लिए न्यायिक समिति गठित करने, दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने और प्रभावित व्यवसायों के लिए मुआवजे की घोषणा करने की मांग की। एसोसिएशन ने सरकार से मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक राहत पैकेज शुरू करने का भी आग्रह किया। नेपाल के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का योगदान लगभग सात प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed