फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vice Media Headed For Bankruptcy, Seeks Buyer: Report

Fall of Vice: वाइस मीडिया दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा, रिपोर्ट में दावा- संभावित खरीदारों की तलाश जारी

Tue, 02 May 2023 10:12 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 02 May 2023 10:12 AM IST
सार

Fall of Vice: वाइस मीडिया दिवालिया होने की कगार पर पहुंचा, रिपोर्ट में दावा- संभावित खरीदारों की तलाश जारी

विज्ञापन
Vice Media Headed For Bankruptcy, Seeks Buyer: Report
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

मीडिया वेबसाइट वाइस एंड मदरबोर्ड की मूल कंपनी वाइस मीडिया ग्रुप दिवालिया होने की अर्जी दाखिल करने की कगार पर पहुंच गई है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। टाइम्स ने मामले से परिचित दो लोगों के हवाले से कहा है कि इसकी फाइलिंग आने वाले हफ्तों में की जा सकती है।

विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों से खरीदार की तलाश कर रही कंपनी

रिपोर्ट के मुताबिक, वाइस दिवालिया घोषित करने से बचने के लिए पिछले कुछ महीनों से कंपनी को खरीदने के लिए खरीदार की तलाश कर रही है। खबरों के अनुसार पांच कंपनियां कथित तौर पर दिवालिया होने की स्थिति में वाइस को खरीदने में रुचि रखती हैं। हालांकि, मामले से परिचित लोगों के अनुसार, वाइस को किसी अन्य कंपनी की ओर से अधिग्रहित किए जाने की संभावना बहुत कम है।

विज्ञापन


यदि कंपनी दिवालियापन के लिए आवेदन करती है, तो ऋण-धारक फोर्ट इन्वेस्टमेंट ग्रुप कंपनी को नियंत्रित कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिवालियापन की स्थिति में डिज्नी और फॉक्स सहित वाइस के अन्य निवेशकों को निवेश रिटर्न नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवालियापन फाइलिंग की स्थिति में भी चलता रहेगा कंपनी का परिचालन 

वाइस मीडिया ग्रुप रणनीतिक विकल्पों और योजना के व्यापक मूल्यांकन में लगा हुआ है। वाइस ने सोमवार को टाइम्स को दिए एक बयान में कहा कि कंपनी, उसके बोर्ड और हितधारक कंपनी के लिए सबसे अच्छा रास्ता खोजने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। किसी भी दिवालियापन फाइलिंग की स्थिति में कंपनी के सामान्य रूप से परिचालन जारी रखने की उम्मीद है।



वाइस की वैल्युएशन 2017 में 5.7 बिलियन डॉलर हो गई थी जब निजी इक्विटी फर्म टीबीजी ने कंपनी में 450 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। हालांकि 2021 में यह घटकर 3 बिलियन डॉलर हो गई। द टाइम्स ने बताया कि वाइस का मूल्यांकन अब 2017 के अंश के आधार पर किया जा रहा है क्योंकि कंपनी ने संभावित खरीदार की तलाश कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed