अगस्त में सब्जियों ने बढ़ा दी महंगाई दर, जुलाई में औद्योगिक उत्पादन में दिखी बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को महंगाई के मोर्चे पर अगस्त माह पर किसी तरह की राहत नहीं मिली है। हालांकि औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। सरकार की तरफ से गुरुवार को अगस्त में खुदरा महंगाई और जुलाई के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों को जारी किया गया है।
महंगाई दर में इजाफा
अगस्त में खुदरा महंगाई 3.21 फीसदी पर रही है। यह जुलाई में 3.15 फीसदी थी। महंगाई दर में इजाफे के लिए सब्जियों की कीमतें जिम्मेदार रही हैं। महीने दर महीने आधार पर जुलाई में सब्जियों की महंगाई दर 2.82 फीसदी से बढ़कर 6.90 फीसदी पर पहुंच गई है जबकि बिजली और ईंधन की महंगाई दर जुलाई के -0.36 फीसदी के मुकाबले -1.7 फीसदी रही है।
Government of India: Consumer Price Index at 3.21% in August 2019, in July 2019 it was 3.15%. pic.twitter.com/Sr1NX4vnrP
— ANI (@ANI) September 12, 2019
अगस्त में हाउसिंग महंगाई दर 4.87 फीसदी से घटकर 4.84 फीसदी पर रही है। वहीं इसी अवधि में खाद्यानों की खुदरा महंगाई दर जुलाई के 1.31 फीसदी के मुकाबले 1.30 फीसदी रही है। जूतों और कपड़ों की खुदरा महंगाई दर 6.65 फीसदी से घटकर 1.23 फीसदी पर रही है। दालों की महंगाई दर पिछले महीने के 6.82 फीसदी से बढ़कर 6.94 फीसदी रही है। कंज्यूमर, फूड प्राइस महंगाई दर जुलाई के 2.6 फीसदी से बढ़कर 2.99 फीसदी पर आ गया है।
औद्योगिक उत्पादन बढ़ा
वहीं जुलाई माह में औद्योगिक उत्पादन बढ़कर के 4.3 फीसदी पर पहुंच गया। यह जुलाई में 131.1 रहा है।
Government of India: Index of Industrial Production (IIP) for the month of July 2019 stands at 131.1, 4.3% higher compared to the level in the month of July 2018. https://t.co/HynoQN9ypp
— ANI (@ANI) September 12, 2019