फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   usa clamps down h1b visa approval by 10 percent

2018 में एच1बी वीजा जारी होने की संख्या में दिखी 10 फीसदी गिरावट

Wed, 05 Jun 2019 11:55 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 05 Jun 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
usa clamps down h1b visa approval by 10 percent

ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल 38 हजार कम एच1बी वीजा जारी किए हैं। हालांकि इस दौरान नागरिकता देने वालों की संख्या में एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अमेरिका की एक कंपनी को प्रशासन ने एच1बी वीजा धारकों को  7.62 करोड़ रुपये का भुगतान देने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


अमेरिका के आव्रजन विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। पिछले साल 3,35,000 एच1बी वीजा को मंजूरी दी गई, जबकि 2017 में इनकी संख्या 3,73,400 थी। एच1बी वीजा के लिए सबसे ज्यादा भारतीय आवेदन करते हैं।

विज्ञापन

आठ लाख लोगों को मिली नागरिकता

वहीं 2018 में करीब आठ लाख लोगों को अमेरिकी नागरिकता मिली है। 2017 में करीब सात लाख लोगों को यहां की नागरिकता मिली थी। वहीं 11 लाख लोगों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भारतीयों को नुकसान

ट्रम्प प्रशासन एच1बी वीजा कार्यक्रम को दबाने के लिए आक्रामक तरीके से योजनाएं लागू कर रहा है। उसकी यह कोशिशें अब आंकड़ों में भी दिखाई दे रही है। लाई 2017 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एच-1बी वीजा के लिए सबसे ज्यादा भारतीय आवेदन करते हैं। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अनुसार, 2007 से 2017 तक 22 लाख भारतीयों ने एच1बी वीजा के लिए आवेदन किया था।

600 कर्मचारियों को होगा 7.62 करोड़ का भुगतान

अमेरिकी कंपनी पॉपुलस ग्रुप को ट्रंप प्रशासन ने 600 एच1बी वीजाधारक कर्मचारियों को 7.62 करोड़ रुपये (1.1 मिलियन डॉलर) का भुगतान करने को कहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया है क्योंकि छुट्टियों के दौरान कंपनी ने अपने इन कर्मचारियों को पैसा नहीं दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed