फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US-China Ties Donald Trump and Xi agree on trade deal 21 countries agree on economic cooperation

US-China Ties: व्यापार समझौते पर ट्रंप-शी में सहमति, आर्थिक सहयोग पर 21 देश राजी; चुनौतियों से निपटने पर जोर

Sun, 02 Nov 2025 07:49 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्योंगजू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्योंगजू Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 07:49 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच व्यापार युद्ध पर अस्थायी सहमति के बाद एशिया-प्रशांत के 21 देशों ने वार्षिक शिखर सम्मेलन समाप्त किया। दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में आयोजित सम्मेलन में नेताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर व्यापार तनाव के प्रभाव को कम करने और क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने का साझा बयान जारी किया।

विज्ञापन
US-China Ties Donald Trump and Xi agree on trade deal 21 countries agree on economic cooperation
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

व्यापार युद्ध पर अस्थायी विराम लगाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग में सहमति बनने के बाद एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के नेताओं ने शनिवार को वार्षिक आर्थिक शिखर सम्मेलन का समापन किया। इस दौरान क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग पर जोर देने संबंधी बयान भी जारी किया गया। नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने व साझा चुनौतियों से निपटने पर चर्चा को लेकर शुक्रवार को अपना वार्षिक शिखर सम्मेलन शुरू किया था।

विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई शहर ग्योंगजू में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन के दो दिनों के बाद ‘एपेक’ नेताओं ने एक साझा बयान में दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं (अमेरिका-चीन) के बीच व्यापार तनाव से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था की साझा चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सहयोग करने का वादा किया। इससे एक दिन पहले ही राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति ने व्यापार के मामले में बढ़ता तनाव घटाने के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


ट्रंप-शी सहमति बड़ी राहत
ट्रंप ने एक दिन पूर्व जिनपिंग से हुई मुलाकात में चीन पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) में कटौती की बात कही और बीजिंग ने दुर्लभ धातुओं के निर्यात की अनुमति देने व अमेरिका से सोयाबीन खरीदने पर सहमति जताई। ट्रंप-शी में बनी सहमति वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले वर्ष शेन्झेन में होगा एपेक सम्मेलन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को घोषणा की कि चीन अगले साल नवंबर 2026 में एपेक आर्थिक नेताओं की बैठक की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के 21 देशों के नेताओं का 2026 का शिखर सम्मेलन शेन्झेन में आयोजित किया जाएगा। चीन, एपेक शिखर सम्मेलन की पहले भी दो बार मेजबानी कर चुका है। शी ने कहा, चीन में निवेश करना भविष्य में निवेश करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed