फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   updating date of birth, address in aadhaar card will change from next year

आपके आधार में होने जा रहे हैं यह बड़े बदलाव, थोड़ा मुश्किल होगा अपडेशन

Thu, 11 Oct 2018 03:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
updating date of birth, address in aadhaar card will change from next year

आधार कार्ड में पहले कई चीजों में बदलाव बड़ी आसानी से हो जाता था। लेकिन अब यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) आधार में कुछ भी अपडेट कराने के कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। यह नए नियम जनवरी 2019 से लागू होंगे। जिन नियमों में परिवर्तन होने जा रहा है उनमें जन्मतिथि और पता शामिल हैं। 

विज्ञापन


जन्मतिथि में बदलाव होगा मुश्किल

यूआईडीएआई ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत अब नागरिकों का जन्मतिथि में परिवर्तन कराना मुश्किल होगा। अब कोई भी व्यक्ति केवल एक बार ही जन्मतिथि में अपने निकटम आधार केंद्र पर परिवर्तन करा सकता है। दूसरी बार जन्मतिथि में परिवर्तन आधार केंद्र पर न होकर के यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय पर होगा और इसके लिए आवेदक को खुद ही उपस्थित होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


डाक से नहीं होगा बदलाव

जनवरी 2019 से आधार में किसी तरह का बदलाव डाक के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभी तक डाक के माध्यम से आवदेक किसी तरह का बदलाव करने के लिए फॉर्म भरकर भेज देते थे। लेकिन नए साल से किसी भी तरह का अपडेट यूआईडीएआई के पोर्टल या फिर नजदीकी केंद्र पर ही हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिन से होगा पते में बदलाव

अगर किसी आवेदक को अपने आधार कार्ड में पते का बदलाव कराना होगा तो वो भी तुरंत नहीं होगा। जब कोई आवेदक कार्ड में पते का बदलाव कराना चाहेगा तो उसे यूआईडीएआई की तरफ से नए पते पर एक पिन भेजा जाएगा। जैसे ही आवदेक पिन मिल जाएगा, उसे वैसे ही आधार पोर्टल पर सबमिट करना होगा। पिन वेरिफाई हो जाने पर उस व्यक्ति का पता बदल दिया जाएगा। अभी लोगों को पता बदलवाने के लिए नए पते का प्रमाण भी अपलोड करना होता है। यह व्यवस्था अगले साल से समाप्त हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed