फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   United States reaches 65000 H1B visa cap for 2022 USCIS give this informantion

H-1B Visa: अमेरिका को 2022 के लिए के लिए पर्याप्त आवेदन मिले, 65000 एच-1बी वीजा की तय है सीमा

Tue, 01 Mar 2022 12:54 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:54 PM IST
सार

US Reaches 65,000 H-1B Visa Cap: अमेरिका को वित्त वर्ष 2022 के लिए कांग्रेस द्वारा तय 65,000 एच-1बी वीजा सीमा तक पहुंचने के लिए पर्याप्त आवेदन मिल चुके हैं।संसद के आदेशानुसार, यूएस हर साल अधिकतम 65,000 एच-1बी वीजा और अमेरिकी उन्नत डिग्री छूट श्रेणियों के तहत अतिरिक्त 20,000 एच-1बी वीजा जारी कर सकता है।

विज्ञापन
United States reaches 65000 H1B visa cap for 2022 USCIS give this informantion
एच-1बी वीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका की एक संघीय एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2022 के लिए कांग्रेस द्वारा तय 65,000 एच-1बी वीजा सीमा तक पहुंचने के लिए पर्याप्त आवेदन मिल चुके हैं। गौरतलब है कि अमेरिकी संसद के आदेशानुसार, यूएस हर साल अधिकतम 65,000 एच-1बी वीजा और अमेरिकी उन्नत डिग्री छूट श्रेणियों के तहत अतिरिक्त 20,000 एच-1बी वीजा जारी कर सकता है।

विज्ञापन


एच-1बी एक गैर प्रवासी वीजा
बता दें कि एच-1बी वीजा एक गैर प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता वाले विशेष कार्यों के लिए विदेशी कर्मियों को तैनात करने की अनुमति देता है। आईटी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मियों की नियुक्ति के लिए इसी वीजा पर निर्भर रहती हैं। भारत समेत विदेशी पेशेवरों में इस कार्य वीजा की सर्वाधिक मांग रहती है।
विज्ञापन


यूएससीआईसी ने दी जानकारी
हर साल प्राप्त होने वाले वीजा संबंधी आवेदनों की छंटनी का काम करने वाली अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईसी) ने बताया कि उसे वित्त वर्ष 2022 के लिए संसद द्वारा तय सीमा तक पहुंचने के लिए पर्याप्त आवेदन मिल गए हैं। पंजीकरण कराने वाले जिन आवेदकों का चयन नहीं किया गया है, उन्हें उनके ऑनलाइन खातों के जरिए इसकी सूचना दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed