{"_id":"5c496862bdec2273a83b956e","slug":"united-nations-expect-india-gdp-to-grow-at-7-6-percent-for-next-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार को मिली संयुक्त राष्ट्र से बड़ी उपलब्धि, 2 साल बाद इतनी होगी विकास दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
मोदी सरकार को मिली संयुक्त राष्ट्र से बड़ी उपलब्धि, 2 साल बाद इतनी होगी विकास दर
Thu, 24 Jan 2019 01:02 PM IST
kapil sharma
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि भारत 2019, 2020 में दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा। इस दौरान उसकी विकास दर चीन से काफी आगे रहेगी। इससे पहले यूएन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती जारी रहने का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 7.6 फीसदी और चालू वित्त वर्ष में 7.4 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि, वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें मामूली गिरावट आने की आशंका और यह 7.4 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
यूएन ने कहा कि इस दौरान चीन की विकास दर 2019 में 6.3 फीसदी और 2020 में 6.2 फीसदी रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में यह तेजी निजी निवेश में भारी उछाल के चलते दिखाई देगी। इसके अलावा व्यापार युद्ध के असर से वैश्विक व्यापार वृद्धि पर असर होगा और यह 2017 के 5.3 फीसदी से गिरकर 2018 में 3.8 फीसदी रह जाएगी।
विज्ञापन
वैश्विक अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 और 2020 में इसकी वृद्धि दर तीन प्रतिशत के करीब रहेगी।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने आगाह करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक संकेतक काफी हद तक अनुकूल हैं, लेकिन वे पूरी कहानी नहीं बताते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं 2019 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर के टिकाऊ होने पर चिंता जताई गई है।