फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   union cabinet approves third line between Allahabad and mughalsarai railway station

दिल्ली-हावड़ा रूट के इस रेलखंड पर खत्म होगी ट्रेनों की लेटलतीफी, ऐसे बढ़ेगी रफ्तार

Wed, 17 Jul 2019 07:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 17 Jul 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
union cabinet approves third line between Allahabad and mughalsarai railway station

देश के व्यस्तम ट्रेन रूट में शुमार दिल्ली-हावड़ा के इलाहाबाद जंक्शन (प्रयागराज)-मुगलसराय (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। इसके लिए केंद्रिय कैबिनेट ने अपनी तरफ से एक योजना को मंजूरी दे दी है, जिस पर 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा आएगा। केंद्र सरकार के इस कदम से रेलगाड़ियों की गति में भी इजाफा हो जाएगा।

विज्ञापन

2024 तक बिछेगी तीसरी रेलवे लाइन

रेल मंत्रालय जल्द ही इन दो स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन बिछाना शुरू कर देगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इलाहाबाद जंक्शन और मुगलसराय के बीच 2024 तक नई रेलवे लाइन को बिछा जाएगा। इन दोनों स्टेशनों के बीच लगभग 150 किलोमीटर की दूरी है। 

विज्ञापन

फिलहाल है ओवरलोड

अभी इस रेलखंड पर सबसे ज्यादा ओवरलोड है। रेलवे का प्लान है कि नई रेल लाइन बन जाने के बाद उस पर मालगाड़ियों को शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे यात्री ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इससे ट्रेन भी अपने तय समय पर चल सकती हैं। फिलहाल गाड़ियां ज्यादा होने की वजह से कई बार ट्रेनें घंटों के हिसाब से लेट हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मिलेगा रोजगार

इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अनुमान है कि 36 लाख लोगों के बराबर का श्रम लगेगा। इस रेलवे लाइन को उत्तर मध्य रेलवे बनाएगा।  कानपुर से मुगलसराय के बीच ट्रेन सबसे ज्यादा लेट होती हैं। फिलहाल अगर कोई ट्रेन हावड़ा की तरफ से आ रही है तो वो मुगलसराय (डीडीयू जंक्शन) पर तय समय पर पहुंच जाती है। लेकिन मुगलसराय से कानपुर तक ही ट्रेन को पहुंचने में तीन से सात घंटों की अमूमन देरी हो जाती है। हालांकि प्रीमियम श्रेणी की ट्रेनों को सही समय पर चलाने की कोशिश रेल विभाग की रहती है। 

खुर्जा से भाऊपुर के बीच बनी तीसरी लाइन

उत्तर मध्य रेलवे के खुर्जा और कानपुर के निकट स्थित भाऊपुर के बीच तीसरी रेल लाइन बिछ गई है। इस रेलखंड को फिलहाल औपचारिक तौर पर फिलहाल शुरू तो नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेनों का ट्रायल होना शुरू हो गया है। इस रेल लाइन के शुरू हो जाने के बाद दिल्ली से कानपुर के बीच भी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। इस नई लाइन पर केवल मालगाड़ियों को चलाया जाएगा। यह लाइन भी पुरानी रेलवे लाइन के ठीक बगल में बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed