फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   union budget 2019 these 3 schemes will benefit 26 crore people

बजट 2019: सिर्फ तीन घोषणाओं से मिलेगा 26 करोड़ लोगों को फायदा

Sat, 02 Feb 2019 01:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 02 Feb 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
union budget 2019 these 3 schemes will benefit 26 crore people
- फोटो : SELF

केंद्र सरकार ने 2019-20 के बजट में 26 करोड़ नौकरीपेशा, किसानों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए तीन एलान करके 130 करोड़ लोगों का दिल जीत लिया है। सरकार की घोषणा के बाद अब सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह लागू होंगी। सरकार ने पांच लाख तक के आय को टैक्स मुक्त कर दिया है। सरकार ने चुनाव से पहले प्रमुख तबकों को साधने की पूरी कोशिश की है। 

विज्ञापन

आयकर में छूट से 4.5 करोड़ लोगों को फायदा

मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते आयकर छूट की सीमा को दोगुना कर पांच लाख रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा मानक कटौती की सीमा को भी 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 करने का प्रस्ताव किया गया है। इस प्रस्ताव से मध्यम वर्ग के तीन करोड़ करदाताओं को लाभ होगा।

विज्ञापन


यदि कोई करदाता किसी सरकार की विशेष कर बचत योजना में निवेश करता है तो उसके लिए प्रभावी कर मुक्त आय की सीमा एक साल में 6.5 लाख रुपये होगी। एनपीएस, चिकित्सा बीमा और आवास ऋण के ब्याज भुगतान को जोड़ने पर यह सीमा और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रैच्युटी की सीमा बढ़ाकर 30 लाख रुपये की गई। वित्त मंत्री ने बैंकों और डाकघर की बचत योजनाओं पर मिलने वाले सालाना 40,000 रुपये तक के ब्याज को स्रोत पर कर की कटौती (टीडीएस) से छूट दे दी है।

80C का उठाएं फायदा

7 लाख 35 हजार रुपये की आय पर आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत 1,50,000 की बचत कर सकते हैं। 80D के तहत अपने यानी सेल्फ के मेडिक्लेम पर 25,000 की छूट मिलती है। इसके अलावा 80D में ही सीनियर सिटीजिन (माता-पिता) के लिए मेडिक्लेम में निवेश पर 50,000 तक का डिडक्शन मिलता है।

इसके अलावा आप 80TTA के तहत 10 हजार सेविंग बैंक में डिपॉजिट के ब्याज पर डिडक्शन मिलती है. इन सब डिडक्श के बाद आपकी कुल टैक्सेबल इनकम 5,00,000 रुपये बनती है।

union budget 2019 these 3 schemes will benefit 26 crore people

कम आय वालों को मिलेगी पेंशन

15 हजार रुपये से कम मासिक आय वाले लोगों को सरकार ने 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का एलान किया है।  ऐसे लोगों को 100 रुपये प्रति महीने का योगदान करना होगा। इतना ही योगदान सरकार करेगी। 10 करोड़ कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

किसानों को मिलेंगे 6 हजार रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत तीन किश्तों में हर साल किसानों के खातों में सीधे 6,000 रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे। इसके तहत दो हज़ार रुपये प्रति फसल, तीन फ़सलों के लिए दिए जाऐंगे। चूंकि यह फैसला दिसंबर से लागू होगा इसलिए लग रहा है कि पहली किस्त के दो हजार रुपये तो हर किसान के खाते में चुनाव होने से पहले पहुंच जाएंगे। ये तीन योजनाएं गांव, गरीब और मिडिल क्लास को टार्गेट करती हैं। इस तरह इन तीन योजनाओं से करीब 26 करोड़ लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed