{"_id":"63f9496273216bdf9c0846b4","slug":"unemployment-rate-dips-in-october-december-2022-nsso-survey-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: शहरी बेरोजगारी घटकर हुई 7.2 फीसदी, पुरुषों-महिलाओं की बेरोजगारी दर में भी गिरावट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहत: शहरी बेरोजगारी घटकर हुई 7.2 फीसदी, पुरुषों-महिलाओं की बेरोजगारी दर में भी गिरावट
Sat, 25 Feb 2023 05:05 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:05 AM IST
सार
एनएसएसओ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2022 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में शहरी क्षेत्रों में पुरुषों (15 साल और उससे अधिक उम्र) की बेरोजगारी दर एक साल पहले की समान तिमाही के 8.3 फीसदी से घटकर 6.5 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : Istock
विस्तार
देश के शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर कैलेंडर वर्ष 2022 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 7.2 फीसदी रह गई। 2021 की समान अवधि में यह दर 8.7 फीसदी रही थी। इस दौरान कोविड संबंधी प्रतिबंधों के प्रभाव की वजह से देश में बेरोजगारी दर अधिक थी। राष्ट्रीय सैंपल सर्वे कार्यालय (एनएसएसओ) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर, 2022 में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर 7.2 फीसदी, अप्रैल-जून, 2022 में 7.6 फीसदी और जनवरी-मार्च, 2022 में 8.2 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, 2022 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में शहरी क्षेत्रों में पुरुषों (15 साल और उससे अधिक उम्र) की बेरोजगारी दर एक साल पहले की समान तिमाही के 8.3 फीसदी से घटकर 6.5 फीसदी रह गई। वहीं, इसी उम्र की शहरी महिलाओं की बेरोजगारी दर 10.5 फीसदी से घटकर 9.6 फीसदी पर आ गई।
विज्ञापन
श्रम बल में भागीदारी बढ़कर 48.2 फीसदी
एनएसएसओ के मुताबिक, 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए शहरी क्षेत्रों में श्रम बल की भागीदारी दर 2022 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 48.2 फीसदी पहुंच गई। 2021 की समान अवधि में यह भागीदारी 47.3 फीसदी रही थी। जुलाई-सितंबर, 2022 में यह 47.9 फीसदी और अप्रैल-जून, 2022 में 47.5 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
dips