आधार के लिए NRI को नहीं करना होगा 180 दिन का इंतजार, तीन माह में तैयार होगी नई प्रणाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को 180 दिन की अनिवार्य समयसीमा के बिना आधार कार्ड जारी करने की सुविधा तीन महीने के भीतर उपलब्ध हो जाएगी। इस संदर्भ में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का कहना है कि वह बजट में घोषित इस व्यवस्था के लिए अपनी प्रणाली को तीन माह में तैयार कर लेगा।
इस संदर्भ में यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडेय ने कहा कि प्राधिकरण की प्रणाली को इस सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है और अनिवार्य विधायी कदमों को जल्द अधिसूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रणाली तीन माह के भीतर तैयार हो जाएगी।
पांडेय ने कहा कि, 'हम उपयुक्त प्रौद्योगिकी बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं और हम एक ‘मिलने का समय’ तय करने की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे ताकि देश से बाहर रह रहे लोग भी एक तय समय, नियत जगह की मांग कर सकें ताकि वे जैसे ही भारत आएं जल्द से जल्द आसानी से अपने आधार को बनवा सकें।'
निर्मला सीतारमण ने की थी घोषणा
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पांच जुलाई के बजट भाषण में घोषणा की थी कि, 'मैं भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों को उनके देश आने पर 180 दिन की सीमा के बगैर आधार कार्ड जारी करने का प्रस्ताव करती हूं।' इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को एक अधिसूचना जारी करनी होगी जिसका अभी इंतजार है।
यह भी पढ़ें: आज से लागू हुए ये आठ नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
दो नए आधार सेवा केंद्रों की हुई शुरुआत
इस बीच यूआईडीएआई ने भोपाल और चेन्नई में हाल ही में दो और आधार सेवा केंद्रों को शुरू कर दिया है। उसका लक्ष्य आने वाले महीनों में देश में ऐसे कुल 114 सेवा केंद्र शुरू का है।
300 से 400 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान
आधार सेवा केंद्र को पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर ही खोला जाएगा। इसमें देशभर के 53 शहरों में यह सेवा शुरू की जाएगी जिस पर 300 से 400 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका, आज से रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा