फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Rise in Price of Non Subsidised Prices of Gas Cylinder from September 1

आम आदमी को झटका, आज से रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा

Sun, 01 Sep 2019 11:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 01 Sep 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Rise in Price of Non Subsidised Prices of Gas Cylinder from September 1
LPG cylinder

एक सितंबर से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में इजाफा कर दिया है। बता दें कि पिछले दो महीनों से कीमतें लगातार गिर रही थीं। 

विज्ञापन

गैस सिलिंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे 

देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 16 रुपये महंगा हुआ है। आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 590 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1114.50 रुपये, मुंबई में 1008.50 रुपये और चेन्नई में 1174.50 रुपये है। 

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: आज से लागू हुए ये आठ नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगस्त में कम हुए थे गैस सिलिंडर के दाम

अगस्त में बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 62.50 रुपये कम की गई थी। उपभोक्ताओं को अगस्त में 14.2 किलो का सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर लेने के लिए 574.50 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। वहीं जुलाई में इसके लिए 637 रुपये चुकाने पड़ते थे। 


अगस्त महीने में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 574.50 रुपये थी, कोलकाता में 601 रुपये, मुंबई में 546.50 रुपये और चेन्नई में 590.50 रुपये थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed