फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UIDAI has 50 such fraud website who offer illegal service

आधार नंबर की धोखाधड़ी करने वाली 50 फर्जी साइट को UIDAI ने किया बंद

Fri, 03 Feb 2017 09:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
UIDAI has 50 such fraud website who offer illegal service

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 12 ऐसी वेबसाइट और गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद 12 मोबाइल ऐप को बंद कर दिया है। यह फर्जी साइट और ऐप जनता से अवैध रुप से आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं की पेशकश करते थे और अनधिकृत तरीके से अत्यधिक पैसे वसूलते थे।

विज्ञापन


यूआईडीएआई ने केंद्र सरकार को 26 और ऐसे अवैध वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन को बंद करने का निर्देश दिए थे। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ वेबसाइट और मोबाइल ऐप ऐसे हैं जो जनता को बहला-फुसलाकर आधार कार्ड से संबंधित जानकारी को लेकर घपला करते थे। हम ऐसी वेबसाइट और ऐप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

आधार एक्ट के तहत होगी सख्त कारवाई

UIDAI has 50 such fraud website who offer illegal service

पांडेय ने कहा कि वर्तमान मे आधार कार्ड से संबंधित कोई भी जनसांख्यिकीय जानकारी आधार अधिनियम,2016 के तहत साझा की जा सकती है। आधार कार्ड से संबंधित यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ आधार एक्ट तहत कार्रवाई होगी। पांडे ने अपने बयान में कहा कि यूआईडीएआई ने ऐसी किसी भी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को अधिकार नहीं दिया है जो इस तरह का काम करें।

पांडे ने कहा कि आधार से संबंधित कई ऐसे डाटा हैं जिसको आईटी एक्ट-70 के तहत प्रोटेक्ट किया गया है। उन्होंने ने ये भी कहा कि आधार की अपनी अधिकृत वेबसाइट uidai.gov.in हैं । लोंगो को वेबसाइट अधिकृत सेवा केंद्र या आधार स्थायी नामांकन केंद्रों पर जा कर कोई भी जानकारी लेनी चाहिए और पंजिकरण कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed