आधार नंबर की धोखाधड़ी करने वाली 50 फर्जी साइट को UIDAI ने किया बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 12 ऐसी वेबसाइट और गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद 12 मोबाइल ऐप को बंद कर दिया है। यह फर्जी साइट और ऐप जनता से अवैध रुप से आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं की पेशकश करते थे और अनधिकृत तरीके से अत्यधिक पैसे वसूलते थे।
यूआईडीएआई ने केंद्र सरकार को 26 और ऐसे अवैध वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन को बंद करने का निर्देश दिए थे। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ वेबसाइट और मोबाइल ऐप ऐसे हैं जो जनता को बहला-फुसलाकर आधार कार्ड से संबंधित जानकारी को लेकर घपला करते थे। हम ऐसी वेबसाइट और ऐप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
आधार एक्ट के तहत होगी सख्त कारवाई
पांडेय ने कहा कि वर्तमान मे आधार कार्ड से संबंधित कोई भी जनसांख्यिकीय जानकारी आधार अधिनियम,2016 के तहत साझा की जा सकती है। आधार कार्ड से संबंधित यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ आधार एक्ट तहत कार्रवाई होगी। पांडे ने अपने बयान में कहा कि यूआईडीएआई ने ऐसी किसी भी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को अधिकार नहीं दिया है जो इस तरह का काम करें।
पांडे ने कहा कि आधार से संबंधित कई ऐसे डाटा हैं जिसको आईटी एक्ट-70 के तहत प्रोटेक्ट किया गया है। उन्होंने ने ये भी कहा कि आधार की अपनी अधिकृत वेबसाइट uidai.gov.in हैं । लोंगो को वेबसाइट अधिकृत सेवा केंद्र या आधार स्थायी नामांकन केंद्रों पर जा कर कोई भी जानकारी लेनी चाहिए और पंजिकरण कराना चाहिए।