फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   2 wheeler insurance become costly, will have to buy five year third party insurance

दोपहिया वाहन खरीदना हुआ महंगा, एक साथ लेना होगा बीमा

Fri, 12 Apr 2019 05:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Apr 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
2 wheeler insurance become costly, will have to buy five year third party insurance
अगर आप नई बाइक या फिर स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए तैयार हो जाइये। भारतीय बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) ने वाहन बीमा कराना महंगा कर दिया है। इरडा ने अब दोपहिया वाहन बीमा के नियमों में तीन बड़े बदलाव कर दिए हैं, जो लागू हो गए हैं। 
विज्ञापन

पांच साल का लेना होगा थर्ड पार्टी बीमा

अब दोपहिया वाहन मालिकों को गाड़ी खरीदते वक्त पांच साल का थर्ड पार्टी बीमा लेना होगा। इसमें किसी तरह का ढिलाई नहीं होगी। हालांकि ओन डैमेज बीमा एक साल के लिए ले सकते हैं। इससे वाहन की एक्स शो-रूम कीमत में इजाफा हो जाएगा। इससे करीब 10 से लेकर 50 हजार रुपये तक का खर्चा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह बीमा बाइक और स्कूटर की कीमत के अनुसार तय होता है। हालांकि पुरानी गाड़ियों पर इस नियम का असर नहीं पड़ेगा। लेकिन इस नियम से ग्राहकों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। 1000सीसी से ज्यादा वाली गाड़ियों पर बीमा कवर लेने के लिए ग्राहकों को 45 हजार रुपये खर्च करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

2 wheeler insurance become costly, will have to buy five year third party insurance

15 लाख हुई क्लेम की राशि

इसी के साथ इरडा ने व्यक्तिगत बीमा कवर की क्लेम राशि को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है। पहले दोपहिया वाहनों के लिए क्लेम राशि एक लाख रुपये और चौपहिया वाहनों पर एक लाख रुपये तय था। इसके लिए ग्राहकों से प्रीमियम के तौर पर 50 या फिर 100 रुपये (कर रहित) लिए जाते थे। अब यह व्यक्तिगत बीमा कवर सभी वाहन स्वामियों को लेना पड़ेगा और 750 रुपये सालाना प्रीमियम भी देना होगा। 

लंबी अवधि का बीमा लेना फायदेमंद

अब इन नए नियमों के लागू होने से लंबी अवधि का बीमा लेना वाहन मालिकों के लिए फायदेमंद होगा। वहीं इसका एक नुकसान यह होगा कि जिस छूट का फायदा कंपनियों की तरफ से गाड़ी खरीदने पर लोगों को मिलता, उसका एक-तिहाई हिस्सा अब बीमा कराने में खर्च हो जाएगा। 

2 wheeler insurance become costly, will have to buy five year third party insurance
मोटसाइकिल व स्कूटरों की कीमत बढेगी।

ट्रांसफर करें अपना नो क्लेम बोनस

नो क्लेम बोनस आपको तब मिलता है, जब आप पुरानी बीमा पॉलिसी की अवधि के दौरान किसी तरह का क्लेम नहीं लेते हैं। यह क्लेम आपको अपनी पुरानी गाड़ी को बेचने और नई गाड़ी खरीदने पर मिल सकता है। हालांकि इसके लिए आपको नई गाड़ी खरीदते वक्त बीमा पॉलिसी में अपना नाम ही देना होगा। 

सावधानी से चुनिए ऐड ऑन कवर

बीमा कंपनियां गाड़ी का बीमा करते वक्त काफी सारे ऐड ऑन कवर भी बेचने का प्रयास करती हैं। इनमें जीरो डेपरिशिएसन के अलावा इंजन तक के लिए अलग से कवर होता है। यह सारे ऐड ऑन कवर आप सावधानी से चुनिए, क्योंकि फालतू कवर लेने पर आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है। 

2 wheeler insurance become costly, will have to buy five year third party insurance
Bike insurance

न लें छोटे क्लेम

गाड़ी में होने वाली छोटी परेशानियों को सही कराते वक्त कभी भी क्लेम न करें। मान लीजिए आपको गाड़ी की सर्विस और थोड़ी बहुत डेंटिंग-पेंटिंग करानी है और इसके लिए 5 से आठ हजार रुपये का खर्च आ रहा है। इस खर्च को आप अपनी जेब से दें और क्लेम न लें। इससे आपको करीब 50 फीसदी की बचत हो सकती है। 

अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण

अगर आपकी गाड़ी में चोरी या दुघर्टना के वक्त नुकसान कम होने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण लगे हैं तो फिर पांच फीसदी तक का डिस्काउंट प्रीमियम राशि पर मिल सकता है। आप इसके लिए बीमा सेवा देने वाली कंपनी को बोल सकते हैं। हालांकि इस तरह का डिस्काउंट लेने के लिए बिल की कॉपी को देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed