तीन महीने में ऑटो सेक्टर के दो लाख लोगों ने गंवाई नौकरी, ये है वजह
- देशभर में वाहन डीलर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं
- पिछले तीन महीने में करीब दो लाख कर्मचारियों की छंटनी हुई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में वाहन डीलर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं। उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने दावा किया है कि पिछले तीन महीने के दौरान खुदरा विक्रेताओं ने बिक्री में भारी गिरावट की वजह से करीब दो लाख कर्मचारियों की छंटनी की है।
जारी रह सकता है छंटनी का सिलसिला
इस संदर्भ में फाडा ने कहा है कि निकट भविष्य में स्थिति में सुधार की संभावना नहीं दिख रही है जिसकी वजह से और शोरूम बंद हो सकते हैं और छंटनी का सिलसिला जारी रह सकता है।
तकनीकी नौकरियां भी हो सकती हैं प्रभावित
फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा कि, 'बिक्री में गिरावट की वजह से डीलरों के पास श्रमबल में कटौती का ही विकल्प बचा है।' आशीष ने कहा कि सरकार को वाहन उद्योग को राहत देने के लिए जीएसटी में कटौती जैसे उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा, 'अभी ज्यादातर छंटनियां फ्रंट एंड बिक्री में हो रही है, लेकिन सुस्ती का यह रुख यदि जारी रहता है तो तकनीकी नौकरियां भी प्रभावित हो सकती हैं।'
25 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार
आगे उन्होंने कहा कि अभी तक दो लाख लोगों को बाहर किया गया है। देशभर में 15,000 डीलरों द्वारा परिचालित 26,000 वाहन शोरूम में करीब 25 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है। इसी तरह 25 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र में रोजगार मिला है।
इससे पहले अप्रैल तक 18 माह की अवधि में देश में 271 शहरों में 286 शोरूम बंद हुए हैं, जिसमें 32,000 लोगों की नौकरी गई थी। दो लाख नौकरियों की यह कटौती इसके अतिरिक्त है।