फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   two indian origin indians in fortune list of young businessman

फॉर्च्यून की युवा कारोबारियों की सूची में दो भारतीय, इंटेल के उपाध्यक्ष को मिली जगह

Tue, 08 Oct 2019 04:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 08 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
two indian origin indians in fortune list of young businessman

प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून ने कारोबार क्षेत्र में 40 वर्ष से कम आयु वाले 40 प्रभावशाली कारोबारियों की सूची में दो भारतीयों को भी शामिल किया है। फॉर्च्यून की 40 से कम 40-2019 की सूची में इंटेल के उपाध्यक्ष (एआई, सॉफ्टवेयर और एआई लैब) अर्जुन बंसल और फैशन मंच जिलिंगो की सीईओ एवं संस्थापक अंकिति बोस को इस सूची में स्थान दिया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय बंसल की टीम में करीब 100 कर्मचारी शामिल हैं जो अमेरिका, इसरायल और पोलैंड में फैले हैं। उनके ये सहयोगी लगातार एआई प्रौद्योगिकी पर काम करते हैं और इंटेल की सिलिकन चिप को ताजा एआई सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन


इंटेल की एक महत्वपूर्ण एआई परियोजना निर्वाणा द्वारा विकसित विशेष कंप्यूटर चिप है। इस चिप का विकास बंसल के सह स्थापित स्टार्टअप से किया गया था। इंटेल ने 2016 में इसका 35 करोड़ डॉलर के सौदे में अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 27 वर्षीय बोस ने बैंकॉक के चातुचक बाजार में जाने के बाद सिंगापुर में स्टार्टअप स्थापित किया। उन्होंने पाया कि दुकानदारों के पास अपने उत्पाद ऑनलाइन बेचने का कोई अच्छा जरिया नहीं है। आज उनके स्टार्टअप को चार साल पूरे हो चुके हैं। बोस के इस स्टार्टअप में आठ देशों में कर्मचारियों की संख्या 600 पहुंच चुकी है। उनकी कंपनी का मूल्यांकन 97 करोड़ डॉलर पार कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed