फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter Fired Over 100 Employees of HR Team Ahead of Elon Musk Twitter Deal News in Hindi Hindi

Twitter Employee Fired: ट्विटर ने अपनी एचआर टीम के 30% कर्मचारियों को हटाया, इतने लोगों की गई नौकरी

Fri, 08 Jul 2022 02:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 08 Jul 2022 02:34 PM IST
सार

कंपनी की टैंलेंट हंट टीम में हुई इस छंटनी से लगभग 100 लोगों की नौकरी चली गई है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से मई महीने में यह कहा गया था कि वह अपना खर्च कम करने के लिए नई हायरिंग की प्रक्रिया को रोक रही है।

विज्ञापन
Twitter Fired Over 100 Employees of HR Team Ahead of Elon Musk Twitter Deal News in Hindi Hindi
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरें आ रही हैं। ट्विटर की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि कंपनी ने अपनी टैलेंट एक्वीजिशन टीम (एचआर टीम) के लगभग 30 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह कदम कंपनी पर बढ़ते व्यावसायिक दबावों और एलन मस्क के कंपनी का अधिग्रहण करने की जारी प्रक्रिया के तहत उठाया गया है।  

विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की टैंलेंट हंट टीम में हुई इस छंटनी से लगभग 100 लोगों की नौकरी चली गई है। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से मई महीने में यह कहा गया था कि वह अपना खर्च कम करने के लिए नई हायरिंग की प्रक्रिया को रोक रही है। अब कंपनी की ओर से कहा गया है कि संशोधित व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी एचआर टीम का  पुनर्गठन करते हुए उसमें कमी कर रही है। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कंपनी में हुई इस छंटनी की पुष्टि कर दी है पर इसके बारे में और कुछ बोलने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ट्विटर कंपनी में छंटनी की यह खबर ऐसे समय में आई है जब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के ट्विटर के 44 बिलियन डॉलर में खरीदने की डील के बाद उसके अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले मई में मस्क ने कहा था कि इस डील को को फिलहाल रोका गया है। खबरें आई थी कि मस्क ने कंपनी के स्पैम और फेक अकाउंट को कैलकुलेट करने की कंपनी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों ने अपनी ब्रीफिंग में ट्विटर के स्पैम को कैलकुलेट करने की प्रक्रिया का भी बचाव किया है। उन्होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा है कि स्पैम अकाउंट्स की संख्या कंपनी के कुल डेली मोनेटाइजेबल यूजर्स की सख्या का महज 5% है। कंपनी अपने रोज लॉग इन करने वाले और ऑथेंटिकेटेड यूजर्स को डेली मॉनेटाइजेबल यूजर्स मानती है। 

कंपनी के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि एलन मस्क की ओर से कहा गया था कि उन्हें ऐसा लगता है कि कंपनी के स्पैम खातों की संख्या लगभग 20 प्रतिशत तक हो सकती है, पर ट्विटर की ओर से जारी किए गए आंकड़े गलत हैं इसे साबित करने के लिए मस्क की ओर से कोई प्रमाण नहीं दिया गया। 


आपको बता दें कि पूरी दुनिया में कमजोर होते स्टॉक मार्केट और मंदी की आशंका की खबरों के बीच छंटनी करने वाली टेक कंपनियों की लिस्ट में ट्विटर सबसे ताजा नाम है। पिछले महीने Coinbase Global Inc. नाम की कंपनी ने अपने 18 प्रतिशत (लगभग 1100 कर्मचारियों) को हटाने की घोषणा की थी। वहीं पिछले हफ्ते Unity Software Inc. नाम की कंपनी ने अपने चार प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट, Snap Inc. और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने भी अपनी हायरिंग घटाने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed