फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter beginning revenue sharing Program with creators

Twitter: ट्विटर ने की ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा, यूजर को मिलेगा पैसे कमाने का मौका

Fri, 14 Jul 2023 01:32 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 14 Jul 2023 01:32 AM IST
सार

 सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर ने बहुत जल्द ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, मुद्रीकरण (Monetization) के लिए योग्यताएं काफी चुनौतीपूर्ण होंगी। इससे अधिकांश यूजर पैसे कमाने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Twitter beginning revenue sharing Program with creators
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के यूजर के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, ट्विटर अपने क्रिएटर्स के साथ रेवन्यू (आय) साझा करने की तैयारी में है। सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर ने बहुत जल्द ऐड रेवन्यू शेयरिंग प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, मुद्रीकरण (Monetization) के लिए योग्यताएं काफी चुनौतीपूर्ण होंगी। इससे अधिकांश यूजर पैसे कमाने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन


ट्विटर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। ट्विटर ने लिखा, अद्भुत! हम राजस्व साझा करने के लिए तैयार हैं। आपको बहुत जल्द अपना हिस्सा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए अपना ईमेल चेक करें। वहीं, 'वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स' ने ट्वीट किया, 'बड़ी घोषणा: ट्विटर क्रिएटर्स के साथ राजस्व साझा करने का प्रोग्राम शुरू कर रहा है। 
विज्ञापन

आपको बता दें कि पिछले महीने ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने घोषणा की थी कि जल्द ही ट्विटर पर ब्लू टिक वाले यूजर्स अपने ट्वीट के साथ में अन्य सत्यापित उपयोगकर्ताओं को दिखाए गए विज्ञापनों से होने वाली आय का हिस्सा पाने के लिए सक्षम होंगे। मस्क ने घोषणा की थी कि यह सुविधा कुछ हफ्तों में उपलब्ध होगा। इसलिए माना जा रहा है कि ट्विटर कभी भी इस प्रोग्राम की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्वीट के मुद्रीकरण के लिए जरूरी योग्यताएं अधिक होंगी।


मुद्रीकरण के लिए जरूरी शर्तें 
  • ट्विटर ब्लू टिक/सत्यापन के साथ सक्रिय सदस्यता
  • पिछले तीन महीनों में हर माह में पांच मिलियन या इससे अधिक ट्वीट इंप्रेशन
हालांकि, अभी ट्विटर ने इन शर्तों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारतीय यूजर्स के लिए ये शर्तें काफी कड़ी हो सकती हैं, क्योंकि बहुत कम सक्रिय ट्विटर यूजर्स इसे हासिल कर पाएंगे। ट्विटर पर अच्छी आय अर्जित करने के लिए पांच मिलियन से अधिक इंप्रेशन पाने के लिए किसी भी उपोगकर्ता को बहुत सारे ट्वीट करने होंगे। इससे विज्ञापन दिखाने के लिए बहुत सारे अवसर मिलेंगे। इस स्तर पर अभी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि क्या ट्विटर यूजर इस प्रोग्राम से वास्तव में कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन भविष्य में यह टॉप क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed