दिल्ली से मुंबई-कोलकाता पहुंचने में लगेगा 12 घंटे का समय, रेलवे ने तैयार किया प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मुंबई और कोलकाता अब आप भविष्य में 12 से 14 घंटे में पहुंच जाएंगे। रेलवे ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके जरिए ऐसा होना संभव होगा। एक विशेष रेल चलाकर ऐसा किया जाएगा| हालांकि ऐसा होने में कम से कम अभी छह महीने का वक्त लगेगा। यह ट्रेन शाम के वक्त चलेगी और अगले दिन सुबह पहुंचेगी।
आएगी नई स्लीपर कोच वाली ट्रेन 19
वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) की सफलता के बाद अब रेलवे इसी तर्ज पर एक नई ट्रेन 19 को लेकर के आ रहा है। इस ट्रेन में चेयरकार की जगह स्लीपर कोच होंगे, जिससे यात्री रात में आसानी से सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की जगह लेगी।
बाहरी डिजाइन में नहीं होगा परिवर्तन
ट्रेन 19 के बाहरी डिजाइन में तो परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन कोच के अंदर डिजाइन में परिवर्तन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी थ्री टियर, एसी टू टियर और फर्स्ट एसी के मौजूदा कोच की तरह डिजाइन किया जाएगा।
आईसीएफ चेन्नई में होगा निर्माण
ट्रेन 19 का निर्माण भी टेन 18 की तरह आईसीएफ चेन्नई में होगा। यह मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा। यात्रियों को मौजूदा हमसफर एक्सप्रेस की तरह की सुविधाएं मुहैया होंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण भी रेलवे की इसी फैक्ट्री में हुआ था।
यह होंगे खास फीचर्स
- यह ट्रेन ‘सेल्फ प्रपल्शन मॉड्यूल’ पर 160 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार तक चल सकती है।
- एग्जीक्यूटिव क्लास की कुर्सियों को ट्रेन के चलने की दिशा में घुमाया जा सकता है।
- लोको पायलट को बैठने के लिए एयरोडायनेमिक नोज बनाया गया है।
- ट्रेन में वाई-फाई, जीपीएस पैसेंजर इंफोटेनमेंट सिस्टम, आटोमेटिक डोर, एलईडी लाइटें।
- दिव्यांगों के लिए प्लेटफॉर्म की ओर खुलने वाला रैंप, सीसीटीवी।
- यात्रियों के लिए इमरजेंसी टॉकबैक यूनिट, यूरोपियन स्टाइल की सीटें, मॉड्यूलर टायलेट, पैंट्रीकार।