{"_id":"59d0a7c84f1c1baf538b539c","slug":"trai-set-to-give-this-gift-after-diwali-to-indian-flyers-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल के अंत तक मिलेगी हवाई यात्रियों को यह सहूलियत, लंबे समय से हो रही है मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
इस साल के अंत तक मिलेगी हवाई यात्रियों को यह सहूलियत, लंबे समय से हो रही है मांग
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
igi airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के अंत तक हवाई यात्रियों को एक ऐसी सहुलियत मिलने जा रही है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसका फायदा उन यात्रियों को भी मिलेगा, जो विदेशी एयरलाइंस से भी देश में आते या जाते हैं। केंद्र सरकार जल्द ही हवाई यात्रियों को फ्लाइट में सफर के दौरान मोबाइल से बात करने और वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा दे सकती है।
इसके लिए दूरसंचार नियामक प्रधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को नियम बनाने के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। आम जनता इस पर 3 नवंबर तक अपनी सलाह और सुझाव दे सकती है, जिसके बाद ट्राई इनको गौर करेगा।
मंत्रालय को नहीं है किसी प्रकार की कोई दिक्कत
सिविल एविएशन मंत्रालय को यह नियम लागू करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। मंत्रालय भी इसको काफी लंबे समय से लागू करना चाहता है और ट्राई से मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है। अभी तक सुरक्षा कारणों के चलते इसको मंजूरी नहीं मिली है। पिछले साल अगस्त में मंत्रालय ने लोगों से वादा किया था कि वो जल्द ही इस फैसले को लागू कर देगी।
विज्ञापन
ट्राई ने इसके साथ लाइसेंस देने के नियम-शर्तों को भी नवंबर के बाद जारी करेगा। इसमें एंट्री फीस, लाइसेंस फीस, स्पेकट्रम फीस, यूजर से लिए जाने वाले चार्ज के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।