फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   trade war with india will affect american farmers producing almonds, says a usa senator

सीनेटर का दावाः भारत से ट्रेड वॉर में अमेरिकी बादाम उत्पादकों को नुकसान

Tue, 18 Jun 2019 07:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 18 Jun 2019 07:31 PM IST
सार

  • अमेरिका के शीर्ष सीनेटर ने ट्रंप पर लगाया भारत से रिश्ते खराब करने का आरोप
  • 4.52 हजार करोड़ रुपये का बादाम सालाना आयात करता है भारत कैलिफोर्निया से
  • 11.33 लाख टन बादाम का उत्पादन इस साल कैलिफोर्निया में होने का अनुमान

विज्ञापन
trade war with india will affect american farmers producing almonds, says a usa senator

विस्तार

भारत के साथ व्यापार युद्ध की ओर ट्रंप प्रशासन के बढ़ते कदम की आलोचना करते हुए एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर ने इसके गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत के आयात शुल्क बढ़ाने से कैलिफोर्निया के बादाम उत्पादकों को बहुत नुकसान होगा और वे बरबाद हो जाएंगे।

विज्ञापन


ट्रंप की व्यापार नीतियों पर निशाना साधते हुए कैलिफोर्निया के सीनेटर डियेन फीनस्टीन ने कहा कि यहां के बादाम उत्पादक हर साल भारत को 65 करोड़ डॉलर (4,524 करोड़ रुपये) के बादाम का निर्यात करते हैं। इन उत्पादों पर भारत के आयात शुल्क बढ़ाने का सीधा असर अमेरिकी किसानों को होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने कदम से भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को खराब कर रहे हैं। भारत ने पिछले दिनों 28 अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी की जिसमें बादाम, दाल और अखरोट भी शामिल हैं। फीनस्टीन ने कहा कि भारत ने बादाम पर आयात शुल्क को 30 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया है। ट्रंप को हमारे व्यापारिक सहयोगियों के साथ विनाशकारी व्यापार नीतियां बंद कर देनी चाहिए। इसका हमारे ऊपर भी बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हैं स्थानीय किसान

कैलिफोर्निया के स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, वहां इस साल बादाम का रिकॉर्ड उत्पादन होगा। इस बादाम के सबसे बड़े उपभोक्ता देश चीन और भारत के साथ व्यापार युद्ध के कारण स्थानीय किसानों को बड़े नुकसान की आशंका सता रही है। कैलिफोर्निया के बादाम संगठन का कहना है कि भारत और चीन से जारी टैरिफ वार में उनका निर्यात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कैलिफोर्निया में इस साल 11.33 लाख टन बादाम का उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 8.69 फीसदी ज्यादा है।

छीन लिया था भारत का जीएसपी दर्जा

भारत ने अमेरिका के खिलाफ यह कदम चार दशक पुराने जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (जीएसपी) दर्जे को खत्म किए जाने के बाद उठाया है। अमेरिका ने 5 जून से भारत के साथ जीएसपी के तहत किया जाने वाला तरजीही व्यापार बंद कर दिया था। इसका भारत के 19 हजार करोड़ के व्यापार पर असर पड़ा, जिसके बाद भारत ने पलटवार करते हुए गत रविवार से 28 अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed