{"_id":"5ef1b1428ebc3e43360171a8","slug":"trade-deal-with-china-still-intact-says-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार: डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार: डोनाल्ड ट्रंप
Tue, 23 Jun 2020 01:07 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि चीन के साथ किया गया शुरुआती व्यापार समझौता अभी बरकरार है। हालांकि, इससे पहले व्हाइट हाउस के एक शीर्ष सलाहकार की टिप्पणी से ऐसा लगा था कि समझौते का कोई मतलब नहीं रह गया है, जिससे सोमवार को बाजार सहम गए।
विज्ञापन
The China Trade Deal is fully intact. Hopefully they will continue to live up to the terms of the Agreement!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 23, 2020
विज्ञापन
चीन की कड़ी आलोचना करता रहा है अमेरिका
इस संदर्भ में ट्रंप ने ट्वीट किया कि, 'चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार है। उम्मीद है कि वह इस समझौते की शर्तों को निभाएंगे।' अमेरिका का ट्रंप प्रशासन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर चीन की कड़ी आलोचना करता रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप इस महामारी के फैलने के लिए चीन को दोषी ठहरा चुके हैं। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे सहयोग को लेकर संदेह बढ़ने लगा था। वहीं, व्हाइट हाउस में व्यापार और विनिर्माण नीति के निदेशक पीटर नावारो ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा था, 'यह समाप्त हो चुका है।' उनसे चीन के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था।
जनवरी में हुआ था अंतरिम समझौता
हालांकि, बाद में एसोसियेटिड प्रेस द्वारा पूछे जाने पर नावारो ने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से हटकर लिया गया है, उनके कथन का व्यापार समझौते से कोई लेना देना नहीं है। अमेरिका और चीन के बीच जनवरी में शुल्क को लेकर बढ़े तनाव के बीच व्यापार क्षेत्र में अंतरिम समझौता हुआ था। तब चीन ने अमेरिका के कई उत्पादों को खरीदने पर सहमति जताई थी।