फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   To achieve financial goals it important to understand rule of spending and saving 50-30-20

बचत का गणित 50-30-20: वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनाएं यह नियम; पहले बचाएं, फिर खर्च पर दें ध्यान

Mon, 28 Apr 2025 07:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा कालीचरण, अमर उजाला
कालीचरण, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 07:11 AM IST
सार

मान लीजिए, आपकी मासिक कमाई 90,000 रुपये है। इसे 50-30-20 नियम के मुताबिक तीन हिस्सों में बांट लें। 50 फीसदी हिस्से यानी 45,000 रुपये को घर के जरूरी खर्चों के लिए अलग रख दें। जरूरी खर्चों में होम लोन की मासिक किस्त, बच्चों की स्कूल फी, किराना, स्वास्थ्य बीमा आदि शामिल हैं, जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।
 

विज्ञापन
To achieve financial goals it important to understand rule of spending and saving 50-30-20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी कमाई के अनुसार बजट बनाना चाहिए। इससे पता चलता है कि आप कमाई का कितना हिस्सा खर्च करते हैं और कितनी राशि बचाते हैं। इसके लिए खर्च और बचत के नियम 50-30-20 को समझना आवश्यक है। यह आपकी कमाई, खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने में मददगार साबित होगा।

विज्ञापन


सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने अपनी पुस्तक ऑल योर वर्थ : द अल्टीमेट लाइफटाइम मनी प्लान में 50-30-20 नियम का जिक्र करते हुए बचत के तरीके बताए हैं।
विज्ञापन


कर भुगतान के बाद तीन हिस्सों में बांटे खर्च
नियम के मुताबिक, कर भुगतान के बाद बची कमाई से होने वाले खर्चों को तीन हिस्सों में बांट सकते हैं।

  • हर व्यक्ति को अपनी कमाई का 50 फीसदी हिस्सा राशन, किराये जैसे जरूरी चीजों पर खर्च करना चाहिए।
  • 30 फीसदी लग्जरी या इच्छाओं पर खर्च करना चाहिए।
  • 20 फीसदी का इस्तेमाल बचत या कर्ज चुकाने में करें।
ये भी पढ़ें: CII: 'राज्यों को मुकदमा निपटान दर के आधार पर रैंक करें', देश में लंबित मुकदमों को लेकर सीआईआई की सिफारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन बातों का भी रखें ध्यान
निवेश करते समय विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही योजनाओं का चुनाव करें। महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा आदि जरूर कराएं। अपने बाद परिवार की सुरक्षा करने के लिए टर्म बीमा लें। अच्छा पेंशन प्लान लें, जो बुढ़ापे में आपकी वित्तीय चिंता को दूर करे।



ऐसे समझें बचत का गणित
मान लीजिए, आपकी मासिक कमाई 90,000 रुपये है। इसे 50-30-20 नियम के मुताबिक तीन हिस्सों में बांट लें। 50 फीसदी हिस्से यानी 45,000 रुपये को घर के जरूरी खर्चों के लिए अलग रख दें। जरूरी खर्चों में होम लोन की मासिक किस्त, बच्चों की स्कूल फी, किराना, स्वास्थ्य बीमा आदि शामिल हैं, जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।  

  • अधिकतम 30 फीसदी यानी 27,000 रुपये का इस्तेमाल इच्छा पूर्ति या लग्जरी के लिए करें। इनमें बढ़िया रेस्तरां में भोजन करना और नए गैजेट खरीदना भी शामिल है।
  • अब अपनी कमाई के 20 फीसदी हिस्से यानी 18,000 रुपये की मासिक बचत व्यक्ति को हर हाल में करनी चाहिए।  
ये भी पढ़ें: India-Pakistan Trade: भारत से सालाना 10 अरब डॉलर का माल जा रहा पाकिस्तान, व्यापार प्रतिबंधों के बाद भी लेन-देन

पहले बचत करें, फिर खर्च करने पर दें ध्यान

50-30-20 के नियम को बेहतर वित्तीय सेहत के लिए व्यापक गाइडलाइन मान सकते हैं। एक ओर जहां यह नियम सरल है, वहीं, काफी चुनौतीपूर्ण भी है। यह नियम बताता है कि हर व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचाना चाहिए और फिर खर्च करना चाहिए। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक है, जो वित्तीय लक्ष्यों को पाने के लिए बचत करने की आदत डालना चाहते हैं।  -बलवंत जैन, निवेश एवं टैक्स सलाहकार

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed