{"_id":"6276520bf46eb94fad5311ea","slug":"this-company-gives-a-special-increments-if-their-employees-get-married-know-what-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने पर बढ़ेगी सैलरी: स्पेशल वेडिंग गिफ्ट देती है यह आईटी फर्म, कर्मचारियों को रोकने का अनोखा तरीका","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
शादी करने पर बढ़ेगी सैलरी: स्पेशल वेडिंग गिफ्ट देती है यह आईटी फर्म, कर्मचारियों को रोकने का अनोखा तरीका
Sat, 07 May 2022 04:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 May 2022 04:43 PM IST
सार
श्रीमूकअंबिका इंफोसॉल्यूशन नामक ये कंपनी अपने टैलेंटेड स्टाफ नौकरी न छोड़ने देने के लिए शुरू से ही इस तरह का अनोखा ऑफर दे रही है। इसे स्पेशल वेडिंग गिफ्ट का नाम दिया गया है। इसके तहत अगर कर्मचारी कंपनी में काम करते हुए शादी करता है तो उसे तुरंत वेतन वृद्धि दी जाती है।
विज्ञापन
राजस्थान में शादी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी इंक्रीमेंट के समय खासे उत्साहित रहते हैं कि उनकी सैलरी में इजाफा होगा। कंपनियां भी अपने भरोसेमंद कर्मचारियों को कंपनी में बनाए रखने के लिए तरह-तरह के लाभ देती हैं। लेकिन, हम आज जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका ऑफर जानकार चौंक जाएंगे आप। दरअसल, इस आईटी फर्म में कार्यरत कर्मचारी अगर शादी करता है तो उसे सैलरी इंक्रीमेंट मिलता है।
स्पेशल शादी गिफ्ट से खुश कर्मचारी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीमूकअंबिका इंफोसॉल्यूशन नामक ये कंपनी अपने टैलेंटेड स्टाफ नौकरी न छोड़ने देने के लिए शुरू से ही इस तरह का अनोखा ऑफर दे रही है। इसे स्पेशल वेडिंग गिफ्ट का नाम दिया गया है। हालांकि, आपको बता दें कि कंपनी में परफॉरमेंस के आधार पर पहले से ही साल में दो बार इंक्रीमेंट मिलता है। इसके साथ ही शादी पर भी वेतन वृद्धि का खास नियम इस कंपनी ने बनाकर रखा है।
मैच मेकिंग सेवा भी कराती है मुहैया
रिपोर्ट के मुताबिक, यह कंपनी मदुरै में स्थित है और यह कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को मुफ्त मैच-मेकिंग सेवाओं की पेशकश भी करती है। इस तरह के खास ऑफर का ही परिणाम है कि अन्य दिग्गज आईटी कंपनियों की तुलना में इस कंपनी के कर्मचारी नौकरी बदलने का मन कम बनाते हैं। जैसे ही उनका मन नौकरी बदलने का होता है इंक्रीमेंट का समय आ जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ सालों में इस कंपनी में नौकरी छोड़ने की दर महज 10 फीसदी है, जो कि इस समय इस परेशानी को सबसे ज्यादा झेल रहीं इंफोसिस और विप्रो जैसी कंपनियों से बहुत कम है।
विज्ञापन
साल 2006 में स्थापित हुई कंपनी
इस आईटी कंपनी में फिलहाल, 750 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से 40 फीसदी कर्मचारी बीते पांच साल से कंपनी के साथ बने हुए हैं। गौरतलब है कि श्रीमूकअंबिका इंफोसॉल्यूशन कंपनी की स्थापना 2006 में तमिलनाडु के शिवकाशी में की गई थी। इसके बाद इसने विस्तार किया और अपने कर्मचारियों को खास तरह के ऑफर देकर अपने साथ जोड़े रखा। कंपनी ने 2010 में अपना मुख्यालय मदुरै में शिफ्ट कर लिया।
दो बार इंक्रीमेंट का खास नियम
इस कंपनी के संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने शुरुआत से ही अपने कर्मचारियों के लिए इस तरह की स्कीम शुरू कर दी थी कि अगर उनकी शादी कंपनी में काम करने के दौरान ही होती है तो फिर उसके वेतन में इजाफा कर दिया जाएगा। इसके अलावा, जो साल में दो बार इंक्रीमेंट का नियम यहां है उसके तहत कंपनी अपने सभी कर्मचारियों को हर बार छह से आठ प्रतिशत की वेतन वृद्धि देती है।
संस्थापक ने गिनाए इसके फायदे
बता दें कि बीते वित्त वर्ष जब कि नौकरी छोड़ने वालों की दर अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, कंपनी ने दोगुनी वेतन वृद्धि के साथ अन्य ऑफर अपने कर्मचारियों को देकर उन्हें बांधे रखा। एसएमआई के संस्थापक सांसद सेल्वगणेश कहते हैं कि हमारे साथ कुछ लोग बहुत लंबे समय से जुड़े हैं, उनके मन नौकरी बदलने का ख्याल आए उससे पहले ही हम उचित कदम उठा देते हैं।