फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There is no decline in FDI, claims Piyush Goyal

FDI: 'एफडीआई में गिरावट नहीं', मंत्री पीयूष गोयल बोले- 11 वर्षों में देश में आया 749 अरब डॉलर का विदेशी निवेश

Tue, 10 Jun 2025 12:31 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 10 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

FDI: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में गिरावट नहीं हुई है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने  748.78 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया । इसके अलावा, भारत में 112 देशों से एफडीआई आ रहा है।

विज्ञापन
There is no decline in FDI, claims Piyush Goyal
Piyush Goyal - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में कोई गिरावट नहीं आई है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक ब्याज दरों में बदलाव से एफडीआई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

सराकर सुझावों के लिए तैयार 

मंत्री ने आगे कहा कि भारत में विदेशी निवेशकों की वृद्धि हो रही है। सरकार सुझावों के लिए तैयार है और हम एफडीआई को बढ़ावा देने वाले उपाय को अपनाएं।  पिछले 11 वित्तीय वर्षों (2014-25) में भारत ने 748.78 अरब डॉलर का एफडीआई  आकर्षित किया है। यह आंकड़ा 2003 से लेकर 2014 की तुलना में 143 प्रतिशत अधिक है। इन वर्षों में मात्र 308.38 अरब का ही निवेश हुआ था। 

विज्ञापन

112 देशों की पहली पसंद बना भारत 

इसके अलावा, एफडीआई के लिए भारत पहली पसंद बनता जा रहा है। भारत में 112 देशों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आ रहा है। साल 2013-14 में यह संख्या केवल 89 थी। उन्होंने वैश्विक स्तर पर निवेशकों के बीच भारत की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में पैसा वापस आ रहा है- मंत्री

मंत्री ने कहा कि इन आंकड़ों को देखते हुए नहीं लगता कि कोई गिरावट की प्रवृत्ति है। समय-समय पर कुछ बदलाव जरूर हो सकते हैं और ऐसा अन्य देशों में ब्याज दरों में बदलाव के कारण होता है। इसलिए अगर किसी देश में बॉन्ड यील्ड अधिक  हो जाते हैं, तो वहां पैसे का प्रवाह भी बढ़ जाता है। भारत में पैसा वापस आ रहा है। उन्होंने कहा कि 2024-25 में भारत को कुल 81 अरब डॉलर का एफडीआई प्राप्त हुआ । यह पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। साथ ही 81 अरब डॉलर के साथ भारत एफडीआई वृद्धि पथ पर वापस आ गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 में आया सबसे अधिक 84.83 डॉलर का एफडीआई

आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में एफडीआई सबसे अधिक 84.83 डॉलर था। भारत में वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एफडाई 9.34 डॉलर रह गया। इसमें 24.5 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट हुई। हालांकि पूरे फिछले वित्तीय वर्ष के दौरान यह 13 प्रतिशत बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल स्विट्डरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे भारत के साथ निवेश बढ़ाने के लेकर बैठक करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed