फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There is no buying in the bullion market due to rising prices of gold and silver

Bullion Market: ईरान-इस्राइल तनाव व ऊंची कीमतों के कारण सर्राफा बाजार में बढ़ रही सुस्ती, नहीं आ रहे खरीदार

Mon, 23 Jun 2025 06:24 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Mon, 23 Jun 2025 06:24 PM IST
सार

Bullion Market: ईरान-इस्राइल और अमेरिका द्वारा युद्ध में प्रवेश करने और ट्रंप टैरिफ की समय सीमा समाप्त होने जैसे तमाम वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से घरेलू शेयर बाजार से लेकर कमोडिटी बाजार और सर्राफा बाजार तक में हलचल दिख रही है। ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से सोने-चांदी की कीमतें अपने उच्च स्तर पर बनी हुईं है। जिसकी वजह से इन धातुओं की खरीदारी के लिए बाजार में ग्राहकों का आना- जाना सीमित है।

विज्ञापन
There is no buying in the bullion market due to rising prices of gold and silver
सोना-चांदी के दाम - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

ईरान-इस्राइल और अमेरिका द्वारा युद्ध में प्रवेश करने और ट्रंप टैरिफ की समय सीमा समाप्त होने जैसे तमाम वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से घरेलू शेयर बाजार से लेकर कमोडिटी बाजार और सोने-चांदी तक में हलचल देखने को मिल रही है। ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह से सोने-चांदी की कीमतें अपने उच्च स्तर पर बनी हुईं है। जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में ग्राहकी नहीं है। उपभोक्ता सोने के गहनों की खरीदारी करने के बजाए पुराने सोने की रिसाइकलिंग कर रहे हैं, यानी पुराने सोने के आभूषण, सिक्के और बार को रिसाइकलिंग कर उसकी जगह नए आभूषण नहीं तो उसके एवज में नकद राशि को अपने पास रख रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अनिश्चितता के इस दौर में लोग सोना और कैश पर अधिक भरोसा कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ICRA: होर्मुज संकट से कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, भारत के चालू खाता घाटे में हो सकता है इजाफा

विज्ञापन

आम उपभोक्ता के पहुंच से बाहर सोने-चांदी की कीमत

बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन कहते हैं, सोने और चांदी की उच्च कीमतें रिटेल निवेशक और आम उपभोक्ता के लिए पहुंच के बाहर हो चुकी हैं। युद्ध की स्थिति ने बाजार में ग्राहकी को समाप्त कर दिया है। मुंबई के सर्राफा बाजार में खरीदारी नहीं है। थोड़ी बहुत जो खरीदारी देखी जा रही है, वो हल्के गहनों में है। लेकिन पुराने सोने के आभूषणों या फिर सिक्कों को रिसाइकलिंग कर नया आभूषण लेना या फिर कैश लेना का नया चलन देखा जा रहा है। जिसमें 20 प्रतिशत तक उपभोक्ता पुराने आभूषणों के बदले नए आभूषण खरीद रहे हैं। इसके अलावा सोने के सिक्कों और बार को भी रिसाइकल कर आभूषण खरीदे जा रहे हैं। यह खरीदारी विशेषर उपभोक्ता भविष्य में उनके बच्चों की शादी ब्याह को देखते हुए कर रहे हैं, क्योंकि भविष्य में सोने की कीमतें और अधिक बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Iran-Israel Row: ईरान-इस्राइल संघर्ष से चावल निर्यातकों की बढ़ी परेशानी, भुगतान में देरी का करना पड़ रहा सामना


न ग्राहक आ रहे, न ज्वेलर्स स्टॉक बढ़ा रहे

होलसेल गोल्ड ज्वेलरी एसोसिएशन के महेश बाफना बताते हैं, सोने और चांदी कीमतें उच्च स्तर पर होने की वजह से बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। ज्वेलर्स भी अपने स्टॉक को नहीं बढ़ा रहे हैं, उनके पास पुराना गोल्ड लेकर उपभोक्ता आ रहे और उसको बदल कर नया ले रहे हैं। जिसमें बाजार को मुनाफा नहीं हो रहा है। छोटे ज्वेलर्स फिलहाल अपना स्टॉक नहीं बढ़ा रहे हैं। घरेलू बाजार में वैसे भी मानसून में ग्राहकी कम हो जाती है, लेकिन वर्तमान में मिडल ईस्ट में युद्ध की स्थिति जो अब बड़ा रूप ले रहा है, उसकी वजह अनिश्चितता और बढ़ गई है। जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि यह खरीदारों की पहुंच से बाहर हैं। हमें उम्मींद है कि अगस्त से त्योहारी सीजन शुरू होगा, जिसके बाद से बाजार में खरीदारी बढ़ने की संभावना है।  

दिवाली तक के लिए कीमतों पर क्या है अनुमान?

सोने के भाव सप्ताह के पहले दिन 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार करता दिखा, हालांकि इसमें 50 रुपये की गिरावट बाद में देखने को मिली।  ईरान-इस्राइल युद्ध की वजह सोना अपने उच्चतम स्तर पर के आसपास ही बना हुआ है। वहीं चांदी में भी चमक देखने को मिली, चांदी  1,09,800 रुपये प्रति किलो पर देखी गई। कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है कि, चांदी कीमतों में तेजी बनी रहेगी। दिवाली तक चांदी कीमते 1,20,000 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंचने की संभावना है। इसलिए चांदी में निवेश किया जा सकता है। फिलहाल 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर है, तो 22 कैरेट गोल्ड की कीमत  98488 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रही थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed