{"_id":"6732a11068885f570b0a3254","slug":"the-family-earned-one-trillion-dollars-in-10-years-by-investing-3-in-the-market-morgan-stanley-claimed-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार: परिवारों ने कमाई का 3% निवेश कर 10 साल में कमाए एक लाख करोड़ डॉलर, मॉर्गन स्टेनली ने किया दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बाजार: परिवारों ने कमाई का 3% निवेश कर 10 साल में कमाए एक लाख करोड़ डॉलर, मॉर्गन स्टेनली ने किया दावा
Tue, 12 Nov 2024 05:58 AM IST
शुभम कुमार
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: शुभम कुमार
Updated Tue, 12 Nov 2024 05:58 AM IST
सार
मॉर्गन स्टेनली ने कहा अगर संस्थापकों को भी शामिल किया जाए तो भारतीय परिवारों ने 9.7 लाख करोड़ डॉलर कमाए हैं। इसमें इक्विटी का हिस्सा भी 20 फीसदी या दो लाख करोड़ डॉलर है।
विज्ञापन
निवेश प्रस्ताव
- फोटो : Istock
विस्तार
भारतीय परिवारों ने पिछले 10 वर्षों में शेयर बाजार से एक लाख करोड़ डॉलर कमाए हैं। मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, यह परिवार अपने खाता बही का सिर्फ तीन फीसदी रकम ही इक्विटी में निवेश करता है। इस दौरान परिवारों ने 8.5 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति जोड़ी है। इसमें करीब 11 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार का है।
मॉर्गन स्टेनली ने दी जानकारी
मॉर्गन स्टेनली ने कहा, अगर संस्थापकों को भी शामिल किया जाए तो भारतीय परिवारों ने 9.7 लाख करोड़ डॉलर कमाए हैं। इसमें इक्विटी का हिस्सा भी 20 फीसदी या दो लाख करोड़ डॉलर है। मॉर्गन स्टेनली के रिधम देसाई ने कहा, रिवारों का इक्विटी में निवेश कम है। आने वाले वर्षों में यह संख्या दो अंक तक बढ़ सकती है। 10 वर्षों में सूचीबद्ध कंपनियों की बाजार पूंजी 1.2 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 5.4 लाख करोड़ डॉलर हो गई है।
इक्विटी में अब भी कम निवेश
मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि भारतीय परिवार अन्य परिसंपत्ति वर्गों की तुलना में इक्विटी में अब भी कम निवेश करते हैं। हालांकि, आने वाले वर्षों में इक्विटी की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। पिछले दशक में इक्विटी निवेश में तेजी आई है। इस दौरान परिवारों की जोड़ी गई संपत्तियों में सोने की हिस्सेदारी 22 फीसदी रही है।