फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The argument allowing against Red Bull, clamped down

रेडबुल के खिलाफ एफडीए ने कसा शिकंजा, हो सकती है बड़ी कर्यवाई

Fri, 12 Aug 2016 03:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Aug 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
The argument allowing against Red Bull, clamped down

खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग (एफडीए) के कमिश्नर मुरली मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी जिलों से रेडबुल एनर्जी ड्रिंक के खिलाफ चल रही कार्रवाई का फीडबैक मांगा है। अभी तक भरे गए सैंपलों की जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उधर, एफडीए मेरठ को रेडबुल इंडिया लिमिटेड मुंबई के खिलाफ वाद दाखिल करने की परमिशन दे दी गई है।

विज्ञापन

 
रेडबुल में कैफीन की मात्रा अधिक पाये जाने के बाद से एफडीए ने रेडबुल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में रेडबुल के लिए गए सैंपलों की जांच करायी जा रही है। रेडबुल के खिलाफ वाद दाखिल करने की अनुमति मिलने से साफ हो गया है कि एफडीए अब छापामारी के साथ ही कानूनी कार्यवाही भी पुख्ता कर लेना चाहता है।

विज्ञापन

कंपनी की टीम मेरठ पहुंची, 9412062057 पर दें सूचना

The argument allowing against Red Bull, clamped down

बृहस्पतिवार को रेडबुल की टीम मुंबई से मेरठ पहुंची है। टीम के अधिकारियों ने एफडीए के अधिकारियों से वार्ता की। सूत्रों का कहना है कि रेडबुल की टीम कोशिशों में है कि किसी भी तरह से सारे मामले को मैनेज किया जा सके। क्योंकि अब कानूनी कार्यवाही मेरठ के स्तर से होनी है। जिसके चलते टीम ने मेरठ में डेरा डाला है। 


रेडबुल एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बृहस्पतिवार को शहर में कुछ स्थानों पर रेडबुल का स्टॉक व बिक्री होने की शिकायत पर एफडीए के अभिहित अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में कई जगह छापामारी की गई। एफडीए की तरफ से मोबाइल नंबर 9412062057 जारी किया गया है। अफसरों ने कहा है कि अगर कहीं पर रेडबुल की बिक्री जिले के अंदर हो रही है या स्टॉक के बारे में कोई सूचना है तो उसकी जानकारी इस नंबर पर दे सकते हैं। 

रेडबुल एनर्जी ड्रिंक से जुड़े मामले पर मुख्यालय बारीकी से नजर रख रहा है। बाकी जिलों से भी फीडबैक जुटाया जा रहा है। जल्द ही एफडीए सारी जानकारी एकत्र कर रेडबुल के खिलाफ कुछ और कड़े कदम उठाएगा।
- मुरली मनोहर लाल, कमिश्नर एफडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed