{"_id":"5f5b169973263c3d58103cba","slug":"thai-airways-plane-themed-restaurant-customers-have-to-take-e-boarding-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाइलैंड में थाई एयरवेज की फ्लाइट्स जैसा रेस्तरां, लेना होता है ई-बोर्डिंग पास","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
थाइलैंड में थाई एयरवेज की फ्लाइट्स जैसा रेस्तरां, लेना होता है ई-बोर्डिंग पास
Fri, 11 Sep 2020 11:48 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
थाई एयरवेज की फ्लाइट्स जैसा रेस्तरां
- फोटो : businesstraveller
ये तस्वीर थाइलैंड की है जहां पर एयरवेज ने अपने बैंकॉक स्थित कार्यालयों के कैफेटेरिया को एक पॉप-अप रेस्तरां में तब्दील कर दिया है। पॉप-अप रेस्तरां का आकार बिल्कुल थाई एयरवेज की फ्लाइट की तरह है। इस रेस्तरां का मेन्यू थाई एयरवेज के फ्लाइट के मेन्यू जैसा है।
विज्ञापन
आने से पहले लेना होता है ई-बोर्डिंग पास
यहां आने से पहले ई-बोर्डिंग पास लेना होता है जिसकी रेस्तरां में प्रवेश से पहले जांच की जाती है। कोरोना वायरस महामारी के कारण थाई एयरवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ा, इसी कारण इस कैफेटेरिया को पॉप-अप रेस्तरां में तब्दील कर दिया गया है, जिससे ग्राहक आकर्षित होकर यहां आए।
विज्ञापन
क्या है पॉप-रेस्तरां?
पॉप-रेस्तरां का मतलब होता है अस्थायी रेस्तरां। ये रेस्तरां अक्सर एक निजी घर, पूर्व कारखाने या इसी तरह के स्थान पर बनाया जाता है। पॉप-अप रेस्तरां कुछ समय के लिए होता है फिर हटा दिया जाता है।
विज्ञापन