फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Textile industry exporters expressed hope, said- it is possible to compensate for American tariffs through FTA

US Tariffs: कपड़ा उद्योग निर्यातकों ने जताई उम्मीद, कहा- एफटीए के जरिए अमेरिकी टैरिफ की भरपाई संभव

Tue, 05 Aug 2025 12:53 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 05 Aug 2025 12:53 PM IST
सार

भारतीय कपड़ा निर्यातकों का कहना है कि 25% टैरिफ के कारण अमेरिकी निर्यात में हुए नुकसान की भरपाई एफटीए से होगी। भारतीय व्यापारी नए बाजार तलाशकर और उत्पादन लगात कम करके ऐसी चुनौतियों का समाने करने के लिए सक्षम हैं। 

विज्ञापन
Textile industry exporters expressed hope, said- it is possible to compensate for American tariffs through FTA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारतीय कपड़ा उद्योग को अमेरिकी टैरिफ से हुई नुकसान की भरपाई अन्य देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते से होगी। निर्यातकों ने इसे लेकर उम्मीद जताई है। निर्यातकों ने सरकार से उद्योग को समर्थन देने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PMI: जुलाई में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 11 महीने के हाई पर, निर्यात और बिक्री में तेज वृद्धि के कारण हुआ संभव
विज्ञापन


सरकारी नीतियों में संशोधन और लागत कम करने की जरूरत
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल बोथरा ने बताया कि ट्रंप की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद, कपड़ा उद्योग को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे निर्यात का जो 35 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका जाता है, उसकी भरपाई एफटीए के जरिए की जा सकती है। इसमें सरकारी नीतियों में संशोधन और लागत कम करने की जरूरत है। अगर कोई देश उसे बांधने की कोशिश करेगा, तो भारत नहीं रुकेगा। भारत पर टैरिफ का दबाव काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नई बाजारों की तलाश यूरोप, दक्षिण अफ्रीका, जापान या मध्य एशिया में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोथरा ने आगे कहा कि भारत के कपड़ा व्यापारी इतनी मजबूत स्थिति में हैं कि वे दुनिया में कहीं भी अपना बाजार बना सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उचित समर्थन मिले, खासतौर से एमएसएमई के लिए, तो भारत प्रभावी ढंग से टैरिफ का सामना कर सकता है। 


भारत के पास नए बाजार तलाशने के अवसर
सूरत के कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि नए टैरिफ से उनके बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनका मानना है कि भारतीय व्यापारी नए बाजार तलाशकर और उत्पादन लगात कम करके ऐसी चुनौतियों का समाने करने के लिए सक्षम हैं। 

भारतीय कपड़ा उद्योग वैश्विक व्यापार चुनौतियों का सामने करने के लिए तैयार
कपड़ा व्यापारी विकास गुप्ता का कहना है कि टैरिफ का सामना करने के लिए सरकार को नीतियों में बदलाव और सब्सिडी जैसे समानांतर विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम इसे नए अवसर के रूप में भी ले सकते हैं। अगर सरकारी नीतियां अच्छी हों, तो हम वियतनाम, बांग्लादेश और चीन को भी सामग्री की आपूर्ति कर सकते हैं। सूरत के लोगों ने कभी दबाव में काम नहीं किया है और न ही करेंगे। भारतीय कपड़ा उद्योग वैश्विक व्यापार चुनौतियों पर काबू पाने और अपनी वृद्धि जारी रखने लिए तैयार हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed