फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tesla Elon Musk reclaims title of worlds richest person surpassing Bernard Arnault in Billionaire Index news a

Elon Musk Richest: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानें फिर कैसे हासिल किया पहला पायदान

Tue, 28 Feb 2023 10:35 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 28 Feb 2023 10:35 AM IST
सार

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर है। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 185.3 अरब डॉलर आंकी गई है। 

विज्ञापन
Tesla Elon Musk reclaims title of worlds richest person surpassing Bernard Arnault in Billionaire Index news a
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

अरबपति एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग के लगातार अपडेट होने वाले बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मस्क ने एक बार फिर अरबपतियों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने पिछले साल ही अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचने वाले फ्रेंच लग्जरी ब्रांड लुइस वित्तों के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे कर दिया है। 
विज्ञापन


कितनी हुई एलन मस्क की संपत्ति?
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर है। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 185.3 अरब डॉलर आंकी गई है। 

कैसे फिर नंबर-1 पर पहुंचे मस्क?
पिछले साल अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसकने वाले एलन मस्क की संपत्ति में 2023 में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह रही है उनकी ऑटो कंपनी टेस्ला के शेयरों में इजाफा। इस साल टेस्ला के स्टॉक्स में 90 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते एलन मस्क ने 2023 में ही अपनी संपत्ति में 36 फीसदी यानी 50 अरब डॉलर जोड़े। गौरतलब है कि दिसंबर के अंत तक मस्क की संपत्ति 137 अरब डॉलर तक आ गई थी। इस दौरान वे अपनी संपत्ति में 200 अरब डॉलर गंवाने वाले पहले शख्स बन गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर खरीद के बाद नेटवर्थ में आई थी गिरावट
अक्तूबर में 44 अरब डॉलर से ट्विटर के अधिग्रहण के ठीक एक सप्ताह के बाद कंपनी के राजस्व में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके लिए एलन मस्क ने विज्ञापनदाताओं पर दबाव डालने वाले कार्यकर्ता समूहों को जिम्मेदार ठहराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद ही मस्क ने कंपनी में आधे से अधिक कर्मचारियों को कम कर दिया और माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की। इतना ही नहीं कंपनी के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से यादगार वस्तुओं की नीलामी भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed