फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tesla CFO Zachary Kirkhorn steps down, replaced by Vaibhav Taneja

Tesla CFO: टेस्ला के सीएफओ जैचरी किर्कहॉर्न ने दिया इस्तीफा, भारतवंशी वैभव तनेजा लेंगे जगह

Tue, 08 Aug 2023 03:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 08 Aug 2023 03:52 PM IST
सार

Tesla CFO: एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी ने किर्कहॉर्न के इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। कंपनी की ओर से केवल इतना कहा गया है कि किर्कहॉर्न एक सुचारू बदलाव की प्रक्रिया के लिए वर्ष के अंत तक टेस्ला के साथ बने रहेंगे।

विज्ञापन
Tesla CFO Zachary Kirkhorn steps down, replaced by Vaibhav Taneja
किर्कहॉर्न - फोटो : vaibhav taneja

विस्तार

टेस्ला के वित्त प्रमुख जैचरी किर्कहॉर्न ने चार साल तक इस पद पर रहने के बाद पद छोड़ दिया है और उनकी जगह अकाउंटिंग हेड वैभव तनेजा को नियुक्त किया गया है। एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी ने किर्कहॉर्न के इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। किर्कहॉर्न एक सुचारू बदलाव की प्रक्रिया के लिए वर्ष के अंत तक टेस्ला के साथ बने रहेंगे। उनके कार्यकाल के दौरान, टेस्ला ने मास-मार्केट मॉडल 3 कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च करने के बाद अपना पहला तिमाही लाभ दर्ज किया और 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के बाजार मूल्यांकन को हासिल किया।

विज्ञापन

वैभव ने डीयू से किया है बीकॉम

भारतीय मूल के वैभव तनेजा बने Elon Musk की कंपनी Tesla के CFO, कंपनी के शेयर  में गिरावट - Lalluram
विज्ञापन

वैभव तनेजा
 

वैभव तनेजा मार्च, 2019 से टेस्ला के सीएओ और मई, 2018 से कॉरपोरेट नियंत्रक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। टेस्ला से पहले वे प्राइसवाटर हाउसकूपर्स से भी जुड़े रहे हैं। वैभव तनेजा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली है। फिलहाल तनेजा अब टेस्ला में नंबर दो की हैसियत पर आ गए हैं। 45 वर्षीय तनेजा 2016 में टेस्ला की ओर  से सोलरसिटी का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी में शामिल हुए थे। ऑटोमेकर ने कहा कि वह मुख्य लेखा अधिकारी के रूप में अपनी नौकरी के अलावा "मास्टर ऑफ कॉइन" पद पर भी बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किर्कहॉर्न ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा- इस कंपनी का हिस्सा होना एक विशेष अनुभव

2019 में किर्कहॉर्न की नियुक्ति और उनके पूर्ववर्ती दीपक आहूजा के इस्तीफे का खुलासा मस्क ने कंपनी के तिमाही परिणामों के नतीजों के दौरान कर लोगों को चौंका दिया था। किर्कहॉर्न ने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, "इस कंपनी का हिस्सा होना एक विशेष अनुभव है और 13 साल पहले शामिल होने के बाद से हमने जो काम किया है, उस पर मुझे बेहद गर्व है। लिंक्डइन पर संपर्क किए जाने पर किर्कहॉर्न ने तुरंत सवालों का जवाब नहीं दिया। उनके इस्तीफे की खबर के बाद टेस्ला के शेयर लगभग 2% नीचे लुढ़के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed