फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tech Mahindra: IT service provider company will give jobs to three thousand people in this state, signed MoU

Tech Mahindra: आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इस राज्य में तीन हजार लोगों को देगी नौकरी, एमओयू पर हस्ताक्षर

Wed, 19 Oct 2022 11:21 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 19 Oct 2022 11:21 AM IST
सार

Tech Mahindra: टेक महिंद्रा ने मंगलवार को अपनी आईटी/आईटीईएस (आईटी सक्षम सेवाएं) नीति के तहत गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सीपी गुरनानी ने कहा कि यह समझौता कंपनी को उद्यमों की बदलती इंजीनियरिंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम करेगा।

विज्ञापन
Tech Mahindra: IT service provider company will give jobs to three thousand people in this state, signed MoU
Tech Mahindra - फोटो : Social Media

विस्तार

आईटी क्षेत्र की कंपनी टेक महिंद्रा ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह अगले पांच वर्षों में गुजरात में 3000 लोगों को नौकरी देगी। बता दें कि टेक महिंद्रा देश की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी है। हालांकि गुजरात में कंपनी के मौजूदा कर्मचारियों की संख्या कितनी है इस  बारे कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

टेक महिंद्रा ने मंगलवार को अपनी आईटी/आईटीईएस (आईटी सक्षम सेवाएं) नीति के तहत गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

विज्ञापन

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी सीपी गुरनानी ने कहा कि यह समझौता कंपनी को उद्यमों की बदलती इंजीनियरिंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम करेगा। उन्होंने व्यापार करने में सहूलियत देने के लिए राज्य सरकार की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने अब तक आईटी/आईटीईएस नीति के तहत घरेलू और वैश्विक कंपनियों के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे राज्य में लगभग 26,750 कुशल आईटी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed