139 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, 200 रुपये टूटा सोने का दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार सोमवार को 139 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं सोने की कीमतों मे 200 रुपये की कमी देखने को मिली। सेंसेक्स 139 की बढ़त के साथ 38905 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 47 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 11690 के स्तर पर बंद हुआ।
आईटी कंपनियों के नतीजों के बाद टीसीएस ने इंफोसिस से बाजी मार ली। आज टीसीएस में 3 फीसदी से ज्यादा की ऊछाल देखने को मिली जबकि इंफोसिस करीब 3 फीसदी टूटा। बाजार को अब कल आनेवाले विप्रो के नतीजों का इंतजार है। विप्रो में बायबैक का भी एलान संभव है।
बाजार को आज टाटा ग्रुप कंपनियों से सहारा मिला। टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाटा स्टील निफ्टी के टॉप फाइव शेयरों में शामिल रहे है। जेएलआर के 5000 कर्मचारियों की छंटनी की खबर से टाटा मोटर्स में 6 फीसदी का उछाल देखने को मिला। शेयर 6 महीने की नई ऊंचाई पर पहुंचा। टीसीएस का मार्केट कैप 36136 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, बीएसई का स्मॉल कैप इंडेक्स 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
सोना 200 रुपये टूटा
आज कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों में 200 रुपये की कमजोरी देखने को मिली। सोने का भाव 32620 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इसी के साथ ही चांदी 80 रुपये टूटकर 38100 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। नीय ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों ने सोने की कीमतों पर असर डाला है।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना हाजिर बाजार में गिरावट के साथ 1,287.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही है। शनिवार को सोना 30 रुपये की गिरावट के साथ 32,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। बीते तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में 250 रुपये की गिरावट देखी जा चुकी है।